फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   baarish mein dhaan bheegane par edeeem ne lagaee phatakaar

बारिश में धान भीगने पर एडीएम ने लगाई फटकार

Tue, 17 Nov 2020 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:34 PM IST
विज्ञापन
baarish mein dhaan bheegane par edeeem ne lagaee phatakaar
किसान सेवा सहकारी समिति सकरावा पर सचिव से जानकारी लेते एडीएम गजेंद्र सिंह। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। एडीएम ने किसान सेवा सहकारी समिति सकरावा का औचक निरीक्षण किया। बारिश के चलते 11 पैकेट धान भीगने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सचिव को फटकार लगा दी।
विज्ञापन

मंगलवार को एडीएम गजेंद्र सिंह ने किसान सेवा सहकारी समिति सकरावा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में केंद्र पर कई खामियां मिलीं। धान के खाली पैकेट नहीं थे। धान सुखाने के लिए तिरपाल की भी व्यवस्था नहीं थी। रविवार की रात बारिश में 11 पैकेट धान भीगा देख एडीएम भड़क गए। उन्होंने सचिव उमेश बाबू को कड़ी फटकार लगा दी। धान की बेल्ट होने के बाद भी केंद्र पर मात्र 877.50 क्विंटल धान की खरीद पर नाराजगी जाहिर करते हुए तेजी लाने के निर्देश दिए। इससे पहले एडीएम ने मोहद्दीनगर में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश संगठन मंत्री सतीश शर्मा के आवास पर आयोजित किसान गोष्ठी में किसानों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

तरिहा रामनगर माइनर में पानी न आने की शिकायत पर उन्होंने मौके पर निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को माइनर की सफाई कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश महासचिव आदेश दुबे, जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला, प्रधान नरेंद्र यादव, कुलदीप यादव, पप्पू त्रिपाठी, भानू यादव, आनंद गुप्ता, रामेंद्र शर्मा, अंबुज शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed