{"_id":"6140e6968ebc3ec7777a5402","slug":"baahar-ke-lie-dava-likhane-par-napenge-doktar-kannauj-news-knp652211172","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर के लिए दवा लिखने पर नपेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर के लिए दवा लिखने पर नपेंगे डॉक्टर
विज्ञापन
जानकारी देते सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी।
- फोटो : CHIBRAMAU
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छिबरामऊ (कन्नौज)। अब सौ शय्या संयुक्त चिकित्सालय में बाहर की दवा लिखने पर डॉक्टर सीधे जिम्मेदार होंगे। दवा लिखने की शिकायत मिलने पर संबंधित डॉक्टर के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने मंगलवार को सभी चिकित्सकों को इस बाबत निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल परिसर में मेडिकल स्टोर या पैथोलॉजी संचालक मरीज के पास घूमता नजर आया तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। वह खुद सभी वार्डों की सीसीटीवी कैमरे से निगरानी करेंगे।
सोमवार को एसडीएम देवेश कुमार गुप्त ने सौ शय्या अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया था। निरीक्षण के दौरान कई मरीजों ने बाहर से दवा व जांच कराए जाने की शिकायत की थी। इसके बाद सीएमएस ने अपने तेवर कड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन
बाल रोग विशेषज्ञ ने नहीं संभाला कार्यभार
डीएम के निरीक्षण के बाद आठ सितंबर को सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने सौ शय्या अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. रवि तिवारी को मंगलवार, गुरुवार व शनिवार के लिए तैनात किया था। अभी तक उन्होंने कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। मंगलवार को सीएमएस डॉ. राजेश कुमार तिवारी ने बाल रोग विशेषज्ञ से बात की। उन्होंने बताया कि तैनाती के संबंध में अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है।
सीएचसी प्रभारी को फोन पर भी दिए थे आदेश: सीएमओ
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बाल रोग विशेषज्ञ और लैब टेक्नीशियन की सौ शय्या में तैनाती की मेल सीएमएस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राहुल मिश्रा को भेजी थी। इसके अलावा डॉ. राहुल मिश्रा को उन्होंने फोन कर जानकारी दी थी। वह सीएचसी प्रभारी से मामले की जानकारी लेंगे। बाल रोग विशेषज्ञ को सौ शय्या अस्पताल में तैनात कराया जाएगा।