फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ayurvedic Hospital was shifted to PHC

पीएचसी में शिफ्ट हो गया आयुर्वेदिक अस्पताल

Sat, 24 Sep 2016 11:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज
अमर उजाला ब्यूरो, कन्नौज Updated Sat, 24 Sep 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
Ayurvedic Hospital was shifted to PHC
नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संचालित आयुर्वेदिक अस्पताल - फोटो : अमर उजाला

अमोलर-तालग्राम। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी की पहल के बाद सीएमओ ने अमोलर राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय को नए पीएचसी में संचालन की सहमति दे दी। जिसके बाद बदहाल कोठरी में चलने वाले आयुर्वेदिक चिकित्सालय को नए पीएचसी के अतिरिक्त कक्ष में संचालित करा दिया गया है। अब ग्रामीणों को एक ही परिसर में एलोपैथिक व आयुर्वेदिक चिकित्सा का लाभ मिल सकेगा। क्षेत्र के ग्रामीणों ने अमर उजाला की इस मुहिम को सराहा है।

विज्ञापन


विदित हो कि अमर उजाला ने 24 अगस्त के अंक में कोठरी में अस्पताल, चपरासी बांट रहा दवाएं खबर को प्रमुखता से छापा था। जिसको उच्चाधिकारियों व कन्नौज, फर्रुखाबाद के डीओ अनिल कुमार कटियार ने संज्ञान में लिया। अधिकारियों ने अपने स्तर से तत्कालीन सीएमओ कन्नौज को पत्र लिखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमोलर में आयुर्वेदिक चिकित्सालय संचालन की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


सीएमओ की संस्तुति के बाद शनिवार को आयुर्वेदिक अस्पताल के फार्मासिस्ट अवधेश व चतुर्थश्रेणी कर्मचारी वीरेंद्र ने आयुर्वेदिक अस्पताल का मेज, कुर्सी, फर्नीचर, गेट व दवाओं को नये भवन में शिफ्ट कर दिया। बताया कि 44  साल बाद आयुर्वेदिक अस्पताल को सरकारी भवन मिला है। क्षेत्र के ग्रामीण शेरपाल, वीरपाल, रामनिवास, जितेंद्र, रामचंद्र, सोबरन, रामसिंह ने अस्पताल शिफ्ट होने पर अमर उजाला की सराहना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed