फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ax fell on five relatives

पांच रिश्तेदारों पर गिरी गाज

Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 24 Feb 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
Ax fell on five relatives

मनीपुर्वा गांव के सामने सोमवार की देर शाम एक

विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली पलटने से युवक की हुई मौत व 28 लोगों के घायल होने के मामले में युवक के भाई ने कोतवाली में मंगलवार की दोपहर पांच रिश्तेदारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर, गंभीर घायल 20 लोगों को कानपुर रेफर किया गया है, वहीं पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

थाना ठठिया क्षेत्र के दन्नापुर्वा गांव निवासी पटवारी लाल ने दुर्घटना के मामले में तिर्वा कोतवाली के धर्मपुर गांव निवासी रिश्तेदार विपिन, जगमोहन, गोविंद, राजू, अरविंद के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। हवाला दिया कि वह अपने रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम में ट्रैक्टर से अन्नपूर्णा देवी मंदिर में आया था।

मंदिर परिसर में खाना खाने के दौरान धर्मपुर गांव के उक्त रिश्तेदारों ने परिवार की महिलाओं व लड़कियों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस पर उन लोगों ने विरोध जताया। इस दौरान मारपीट भी हो गई। उक्त सभी लोग अपनी बाइकों पर सवार होकर मंदिर से चले गए। कुछ देर बाद कार्यक्रम खत्म होने पर सभी लोग ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव के लिए चल दिए।

मनीपुर्वा गांव के पास उक्त बाइक सवार लोगों ने आकर ट्रैक्टर को घेर लिया। देसी तमंचा निकालकर ट्रैक्टर को रोकने की धमकी दी। इस पर ट्रैक्टर चालक हड़बड़ा गया। अचानक ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। उस पर सवार उसका भाई नेकराम राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 28 लोग घायल हो गए।

उधर, मेडिकल कालेज के सीएमएस डा. दिलीप सिंह ने बताया कि 28 लोगों का उपचार डाक्टरों ने किया। हेड इंजरी की संभावना से मंगलवार की दोपहर तक 20 घायलों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। शेष आठ लोगों का उपचार मेडिकल कालेज में किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed