फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   aware to Drivers

वाहन चालकों को किया जागरूक

Wed, 01 Jul 2015 11:56 PM IST
अमर उजाला कन्नाैैज
अमर उजाला कन्नाैैज Updated Wed, 01 Jul 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
aware to Drivers
दुर्घटना रहित दिवस पर जिले में दुर्घटना बाहुल्य स्थानों पर वाहन चालकों को जागरूक किया गया। इस दौरान क्षमता से अधिक भार लादकर चलने वाले वाहन चालकों को दंडित भी किया गया।
विज्ञापन


मंगलवार रात 12 बजे से जिले में दुर्घटना रहित दिवस मनाया गया। यह अभियान बुधवार देरशाम तक चला। इस दौरान 69 अधिकारियों, 345 पुलिस व होमगार्ड जवानों को लगाया गया। रात 12 बजे से शुरू हुई दुर्घटना रहित दिवस मनाने की कार्रवाई में अधिकारियों व कर्मचारियों की तीन शिफ्टों में ड्यूटियां लगाई गयीं।
विज्ञापन


सभी ने अपने निर्धारित समय में ब्लैक स्पॉट पर मौजूद रहकर वाहन चालकों को जागरूक किया। तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा पर नगर पालिका के जेई आकाशदीप, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश निगम, अवर अभियंता जयसिंह शाक्य व अवर अभियंता सुरेंद्र नाथ यादव की अगुवाई में आधा दर्जन से अधिक यातायात सिपाहियों को लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन चालकों को दिलाई शपथ
परिवहन विभाग के तत्वाधान में शहर के सेंट जेवियर्स विद्यालय में दुर्घटना रहित दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। एसडीएम सदर सुनील कुमार शुक्ला व सीओ सदर करन सिंह की अगुवाई में वाहन चालकों को शपथ दिलाई गई। बाद में उन्हें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। एसडीएम ने बताया कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं।

वाहन चलाते समय मोबाइल पर बातचीत न करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करें। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करें। तेज गति में वाहन को ओवरटेक न करें। बिना वैध लाइसेंस व प्रपत्रों के वाहन न चलाएं। वाहनों पर स्टंट न करें। रात में डिपर का प्रयोग करें। इसके बाद स्कूली बच्चों की यातायात नियमों से संबंधित निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रबंधक सुनील सिंह सहित दर्जनों वाहन चालक मौजूद रहे।


ये हैं जिले के ब्लैक स्पॉट
-जीटी रोड हरदोई मोड़, जीटी रोड तिर्वा क्रासिंग सरायमीरा, जीटी रोड ओवरब्रिज जलालपुर पनवारा, जीटी रोड गोवर्धनी तिराहा, मिरगावां रोड तिराहा, बाईपास गुरसहायगंज के निकट, तेराजाकेट चौराहा, सिकंदरपुर मोड़, अकबरपुर मोड़, छिबरामऊ से सौरिख जाने वाला तिराहा, तिर्वा में इंदरगढ़ तिराहा, तिर्वा में ठठिया रोड तिराहा, इंदरगढ़ में उमर्दा तिराहा, इंदरगढ़ से ताहपुर तिराहा, जीटी रोड कटरा गांव मोड़, इंदरगढ़ सौरिख के बीच औरेया तिराहा, प्रेमपुर मोड़, कलेक्ट्रेट मोड़ तिराहा, समधन चौराहा, पाल चौराहा, गांधी चौराहा तिर्वा, सफियापुर मोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed