{"_id":"638e3697f6df1112a538ec52","slug":"awadh-mandi-band-ne-kerne-per-hungama-kannauj-news-knp7319515148","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आक्रोशित व्यापारियों ने अवैध मंडी बंद कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आक्रोशित व्यापारियों ने अवैध मंडी बंद कराने की मांग की
विज्ञापन
कन्नौज। कस्बा तिर्वा में संचालित अवैध आलू मंडी से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने डीएम शुभ्रांत शुक्ल को ज्ञापन देते हुए बंद कराने की मांग की।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया के पास विशिष्ट आलू मंडी में व्यापारियों को दुकानें आवंटित कर प्रशासन ने आलू खरीद शुरू करा दी। इधर तिर्वा कस्बा में तिर्वा-कन्नौज मार्ग पर अवैध आलू मंडी के कारण विशिष्ट मंडी गुलजार नहीं हो पा रही।
सोमवार को विशिष्ट आलू मंडी के व्यापारी प्रदीप सिंह ठाकुर, प्रशांत कुमार, पंकज कुमार, अरविंद कुमार और हनीफ आदि ने कलक्ट्रेट पहुंच कर आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान डीएम शुभ्रांत शुक्ल को ज्ञापन सौंपा। डीएम ने एडीएम गजेंद्र सिंह को तत्काल अवैध मंडी बंद कराने के निर्देश दिए।