फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   avaidh kabja hataane gae nagar panchaayat karmiyon se nokajhonk

अवैध कब्जा हटाने गए नगर पंचायत कर्मियों से नोकझोंक

Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 12:16 AM IST
विज्ञापन
avaidh kabja hataane gae nagar panchaayat karmiyon se nokajhonk
लोगों को समझाते अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा। - फोटो : CHIBRAMAU
सौरिख(कन्नौज)। शंकरपुर रोड स्थित मोहल्ला आंबेडकर नगर में बरात घर का निर्माण होना है। इस जमीन के कुछ हिस्से पर गिहार समुदाय के लोगों का कब्जा है। नगर पंचायत कर्मी पुलिस की मौजूदगी में कब्जा हटवाने गए तो गिहार समुदाय के लोगों ने नोकझोंक करते हुए अभद्रता कर दी। पुलिस ने किसी तरह जमीन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा नगर पंचायत व पुलिस कर्मियों की टीम के साथ मोहल्ला आंबेडकर नगर में बरात घर के लिए चिह्नित जमीन पर पहुंचे। जेसीबी मशीन चलते ही गिहार समुदाय के लोगों में हाय-तौबा मच गई। महिलाएं व पुरुष विरोध पर उतर आए। नगर पंचायत कर्मियों के साथ पुलिस की मौजूदगी में नोंकझोंक हुई। समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। जेसीबी से स्थायी निर्माण गिराकर समतल कराया गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने इस भूमि की पैमाइश कराई गई थी। तब भी गिहार समुदाय के लोगों ने विरोध किया था। उस समय दो दिन के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे। अधिशासी अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि 15 लाख रुपये से बनने वाले बरात घर के लिए एस्टीमेट पास हो गया है। शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed