फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Auto drivers fighting for passengers at illegal auto stands

Kannauj News: अवैध ऑटो स्टैंडों पर सवारियों के लिए भिड़ते ऑटो चालक

Sat, 29 Mar 2025 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Auto drivers fighting for passengers at illegal auto stands
तिर्वा। नगर व आसपास के क्षेत्रों में ऑटो चालकों की मनमानी से अक्सर चौराहों पर अफरातफरी का माहौल रहता है। गांधी चौराहा, ठठिया चौराहा, इंदरगढ़ तिराहा, इंदरगढ़ पटेल नगर तिराहा और उमर्दा कस्बे में ऑटो चालकों के बीच सवारियों को लेकर होड़ लगी रहती है। इस कारण यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन




चौराहों पर चालकों द्वारा सड़कों पर जबरन ऑटो रोककर सवारी बैठाने की होड़ में आए दिन झगड़े तक की नौबत आ जाती है। साथ ही महिलाओं व युवतियों को बैठाने की होड़ में चालक अभद्रता करते हुए देखे जाते हैं। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को जाम की समस्या का सामना करना पड़ता है। यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए तैनात पीआरडी जवान महज दिखावे के लिए खड़े नजर आते हैं। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन की ओर से कार्रवाई नहीं की गई। नगरवासियों ने मांग की है कि प्रमुख चौराहों पर यातायात पुलिस की तैनाती की जाए। ऑटो स्टैंड को व्यवस्थित किया जाए और नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त कार्रवाई हो। ताकि बढ़ती अराजकता पर अंकुश लगाया जा सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed