{"_id":"57d301d04f1c1bb4613176e2","slug":"authorities-handed-notices-to-28-lekpalon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने थमाई 28 लेखपालों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने थमाई 28 लेखपालों को नोटिस
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Sat, 10 Sep 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में छह सूत्री मांगाें को लेकर धरना देते लेखपाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला प्रशासन ने 28 हड़ताली लेखपालों को नोटिस थमा दी है। 23 अगस्त से जिले भर के लेखपाल मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं। शासन द्वारा एस्पा लागू किए जाने के बावजूद भी प्रशासन कई दिनों से नोटिस जारी नहीं कर रहा था। सदर तहसीलदार राजेश कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर शुक्रवार को 28 लेखपालों को नोटिस जारी किया गया। लेखपाल संघ जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह यादव व जिला महामंत्री सोबरन लाल भारतीय को भी नोटिस जारी किया गया है।
उन्हें निर्देश दिया गया है कि वह जल्द धरने को खत्म कर काम पर लौट आएं। उन्हाेंने कहा कि लेखपाल नोटिस के बाद भी काम पर नहीं लौटे तो सभी पर कार्रवाई की जाएगी। इधर नोटिस मामले पर संगठन के पदाधिकारियों ने नोटिस देने वाले अधिकारियों की निंदा करते हुए कहा कि वह अपने संगठन के प्रांतीय आह्वाहन पर धरने पर बैठे है। जब तक उन्हें प्रांतीय निर्देश नहीं मिल जाता वह सभी तय कार्यक्रम के तहत धरने पर बैठे रहेंगे। इसी तरह छिबरामऊ तहसील के लेखपालों व तिर्वा तहसील के लेखपालों को भी तहसीलदार स्तर से नोटिस जारी किए गए है।