{"_id":"5dfa789d8ebc3e87fe107afb","slug":"aushman-kannauj-news-knp533074514","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच गांव में नहीं बने आयुष्मान कार्ड, नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच गांव में नहीं बने आयुष्मान कार्ड, नारेबाजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुगरापुर(कन्नौज)। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान योजना का लाभ पांच गांवों के लोगों को नहीं मिल सका। स्वास्थ्य महकमे की लापरवाही के कारण आज तक यहां कोई टीम सर्वे करने तक नहीं पहुंची। अफसरों की इस लापरवाही पर ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन भी किया।
विकास खंड गुगरापुर के गांव अलीपुर, जलेसर, रामपुर, भुड़िया और लुकुटपुरा मेें करीब एक हजार परिवार निवास करते हैं। इनमें करीब छह सौ परिवार गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं। सरकार द्वारा गरीब तबकों के लोगों को मुफ्त इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सहूलियत दी गई। इसके लिए जिले में सर्वे कर कार्ड बनवाए गए। इसे जिम्मेदारों की लापरवाही ही कहेंगे कि इन गांवों के पात्रों को आयुष्मान योजना का लाभ आज तक नहीं दिया गया। बीपीएल कार्ड धारक वीरेश गुप्ता, महेश, श्रीपाल, सुखदेवी, रामशरण और आरेंद्र कुमार आदि का कहना है कि जब शासन द्वारा आयुष्मान योजना के जिम्मेदारों ने उनके गांव को ही छोड़ दिया तो कार्ड कैसे बनेंगे।
ग्रामीणों ने गांव में बुधवार को प्रदर्शन कर नारेबाजी की। ग्राम पंचायत अलीपुर जलेसर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार सिंह ने बताया कि उनके राजस्व गांव अलीपुर जलेसर में भी अभी कार्ड बनने बांकी हैं। वहीं राजस्व गांव रामपुर समेत भुड़िया व लुकुटपुरा में आयुष्मान कार्ड न बनाए जाने की समस्या को लेकर वह खंड विकास कार्यालय गुगरापुर व सीएचसी गुगरापुर तक गए पर कोई सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले को संज्ञान में लेकर लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
वहीं, जिलाधिकारी रवींद्र कुमार ने बताया कि यह बेहद गंभीर मामला है। विभाग की लापरवाही साफ दिख रही है। इन गांवों में अभी तक गोल्डन कार्ड क्यों नहीं बने इसकी जानकारी सीएमओ से की जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।