फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attempt to rape a teenager who went to look for a goat, the accused beat her on the arrival of the old father

बकरी तलाशने गई किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास, वृद्ध पिता के पहुंचने पर आरोपी ने पीटा

Tue, 05 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Attempt to rape a teenager who went to look for a goat, the accused beat her on the arrival of the old father
कन्नौज। खेेतों की ओर बकरी तलाशने निकली किशोरी को पड़ोसी गांव के युवक ने दबोच लिया। खाई में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के वृद्ध पिता के पहुंचने पर आरोपी ने पिटाई कर दी। शोर मचाने पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू की है।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के एक गांव में रहने वाली 10 वर्षीय बालिका सोमवार को बकरियां चराने गई थीं। इस दौरान एक बकरी खुल गई। जानकारी पर शाम करीब सात बजे 15 वर्षीय बड़ी बहन खेतों की ओर बकरी तलाशने निकली। इस दौरान नदसिया गांव निवासी नीरू दुबे ने किशोरी को दबोच लिया। खाई में खींचकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर पिटाई कर दी।
विज्ञापन

इस बीच पीड़िता के 60 वर्षीय पिता पहुंच गए। आरोपी ने उन्हें भी पीट दिया। शोर सुनकर लोग जुटे तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed