फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Attachment of the house of absconding accused in gang rape

Kannauj News: सामूहिक दुष्कर्म में फरार आरोपी के घर की कुर्की

Thu, 28 Mar 2024 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 28 Mar 2024 01:54 AM IST
विज्ञापन
Attachment of the house of absconding accused in gang rape
सौरिख। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी के हाजिर न होने पर कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने घर की कुर्की कर सामान जब्त कर लिया। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपियों को पुलिस ने चार माह पहले जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


घटना 11 नवंबर 2018 की है। नगर निवासी महिला दो बच्चों के साथ शाम के समय घर पर थी। दोनों बच्चे सो रहे थे। तभी पड़ोस में किराए पर रहने वाले अलकेश, देवेश पाल और सुरेंद्र पाल घर में घुस आए और तमंचे के बल पर तीनों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। महिला की चीख सुन दोनों बच्चे जाग गए और तीनों आरोपी तमंचा लहराते और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए थे।
विज्ञापन

महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज किया था। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने अंतिम आख्या लगा दी। इसके बाद महिला ने न्यायालय में वाद प्रोटेस्ट कर न्यायालय ने वाद के रूप में दर्ज कर सामूहिक दुष्कर्म के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने का आदेश दिया। पुलिस ने देवेश पाल निवासी सीएसबी रोड व सुरेंद्र पाल निवासी नगला डडुअन को चार माह पहले गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया का। इस मामले में तीसरा आरोपी अलकेश अभी तक फरार था। न्यायालय में हाजिर न होने पर न्यायालय के आदेश पर कस्बे इंचार्ज राकेश पटेल ने कुर्की कर सामान जब्त कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed