फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   ATM gave double the money, then there was a queue in the night

Kannauj News: एटीएम ने दिया दोगुना धन तो रात में लग गई लाइन

Thu, 30 Mar 2023 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 30 Mar 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
ATM gave double the money, then there was a queue in the night
छिबरामऊ। नगर के मुख्य मार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने लगे एटीएम से दोगुनी रकम निकलने की जानकारी पर हुजूम उमड़ पड़ा। रात में ही एटीएम के बाहर लाइन लग गई। कई लोगों ने एटीएम की इस दिक्कत का फायदा भी उठा लिया। हालांकि कुछ ही घंटे बाद मशीन में नकदी खत्म हो गई।
विज्ञापन

नगर के मुख्य मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने स्थित एटीएम पर बुधवार की देर रात एक युवक रुपये निकालने गया। उसने दो हजार रुपये भरे, लेकिन चार हजार निकाल आए। युवक ने इसकी जानकारी दोस्तों को दे दी, जिसके बाद एटीएम पर लाइन लग गई। कई युवकों ने एटीएम के इस फॉल्ट का फायदा उठाकर दोगुनी नकदी निकाली। रात के समय एटीएम के बाहर लोगों की लाइन लगी रही। कुछ ही घंटों बाद एटीएम से रुपये निकलने बंद हो गए तो कुछ युवकों को लौटना पड़ा। यह मामला गुरुवार को दिन भर नगर में चर्चा का विषय बना रहा। इस संबंध में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विपिन कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है। एटीएम को प्राइवेट एजेंसी संचालित कर रही है। जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed