फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   athaarah ke ho rahe to banen matadaata, panjeekaran kaksh hua shuroo

अठारह के हो रहे तो बनें मतदाता, पंजीकरण कक्ष हुआ शुरू

Tue, 17 Nov 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
athaarah ke ho rahe to banen matadaata, panjeekaran kaksh hua shuroo
कन्नौज। शहर के पीएसएम कालेज में मंगलवार को डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मतदाता पंजीकरण कक्ष का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी कर रहे युवक, युवतियां मतदाता बनें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि निर्वाचन महापर्व है। इस महापर्व में शामिल होने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने भारत की समस्त जनता को मतदान का अधिकार दिया है। जिन्होंने अभी तक मतदाता पहचान पत्र नहीं बनवाया, इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में बनवा लें। मंगलवार से 15 दिसंबर 2020 तक आलेख्य प्रकाशन से जुड़े सभी दावों व आपत्तियों को प्राप्त किया जाएगा। पांच जनवरी तक इसे निस्तारित कर 14 जनवरी 2021 तक पूरक सूचियों को तैयार किया जाना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम गजेंद्र कुमार ने कहा कि वेबसाइट एवं बूथ पर जाकर मतदाता पहचान पत्र बनवा सकते हैं। कालेज की प्रधानाचार्या शशिप्रभा अग्निहोत्री ने सभी को प्रेरित किया। इस मौके पर ग्राम बेहरिन के छात्र अनुज, अनुराग, अजय एवं ग्राम अहमतपुर रौनी के छात्र कारण एवं राहुल को मतदाता पहचान पत्र के साथ डायरी व पेन दिए गए। कालेज की छात्रा तनु चतुर्वेदी, दीक्षा सैनी, अंजली चतुर्वेदी एवं छाया राजपूत ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। इन्हें इसके लिए पुरस्कृत किया गया। डीएम ने इस अवसर पर रंगोली का भी अवलोकन किया। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत कटियार, जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू, कार्यक्रम संचालक एवं पूर्व प्रधानाचार्य एनसी टंडन सहित छात्र छात्राएं एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed