{"_id":"c0054460673d2e60fac1bd85491c673d","slug":"arpit-became-ditrict-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवोदय के अर्पित बने जिला टॉपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवोदय के अर्पित बने जिला टॉपर
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Tue, 26 May 2015 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजूकेशन (सीबीएसई) इंटरमीडिएट में जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी के अर्पित यादव ने 94.4 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है। वहीं सुभाष अकादमी छिबरामऊ के मयंक गुप्ता ने 93.8 फीसदी अंक हासिल कर दूसरा और यहीं के शुभम गंगवार ने 93.6 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।
सोमवार को परीक्षाफल घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में रिजल्ट देखने की उत्सुकता बनीं रही। किसी ने मोबाइल पर तो किसी ने इंटरनेट कैफे में रिजल्ट देखा। बेहतर परीक्षा परिणाम से खुश बच्चों ने जहां जमकर जश्न मनाया वहीं उनके अभिभावक भी काफी खुश दिखे। जवाहर नवोदय विद्यालय के अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं में अंजली बघेल ने 91.4, अरुणेश राजपूत ने 89.6, मिलींद कृष्ण द्विवेदी ने 87.2, मयंक श्रीवास्तव ने 87, ऋषी कुमार ने 83.8, सौम्या बाजपेयी ने 81.8, वैभव गुप्ता ने 81.6, दिव्या तिवारी ने 78.8, शिवानी ने 77.8 अंक हासिल किए हैं।
फर्रुखाबाद रोड स्थित सुभाष अकादमी के प्रधानाचार्य संदीप राजपूत ने बताया कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है। अकादमी के अमर प्रताप सिंह तोमर ने 91.8 प्रतिशत अंक और सौमित्र सक्सेना ने 90 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। उधर अकादमी के निदेशक राजेश सक्सेना, प्रशासिका कविता सक्सेना ने बच्चों का मुंह मीठा कराते हुए उन्हें तरक्की का आर्शीवाद दिया।
विज्ञापन
जेपीएस विद्यालय में अनिरुद्ध शुक्ला ने 91, आदित्य शुक्ला 90.5, अनुकीर्ति गुप्ता 89.4, मो.जुबैर के 88.6, सानिया खालिद 88, रीतू कटियार 88, श्रेया गुप्ता 88, कामर्स में पलक मेहरोत्रा 88, सौम्या जैन 86.2, मुस्कान गुप्ता 82.6, शुभी गुप्ता 81.6, काम्या गुप्ता ने 81 फीसदी अंक हासिल किए। अनिरुद्ध शुक्ला ने बताया कि वह आईएएस बनकर देश की सेवा करना करना चाहते हैं। वहीं आदित्य वैज्ञानिक बनकर कुछ नया करना चाहता है। मो.जाबिर ने कहा कि वह इंजीनियर बनना चाहते हैं।
देश के समर्पित होगा अर्पित
अनौगी के नवोदय विद्यालय से जिले टाप करने वाले छात्र अर्पित यादव गांव चिंतामणि पैंदाबाद का निवासी है। उसके पिता कानपुर के प्राइवेट विद्यालय में शिक्षण कार्य करते हैं। हाईस्कूल में भी अर्पित ने ए-1 ग्रेड हासिल की थी। फिलहाल वह कोटा राजस्थान में आईआईटी के लिए तैयारी कर रहा है। भविष्य के बारे में पूछने पर अर्पित ने बताया कि वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद आईएएस ज्वाइन करेगा। ताकि देश सेवा कर सके।
किसान की बेटी ने दिखाई प्रतिभा
91.4 फीसदी अंक पाने वाली अंजली बघेल किसान परिवार से है। उसके पिता पचोर सतौरा गांव में खेती करते हैं। फिलहाल अंजली ने सीपीएमटी की परीक्षा दी है। वह डाक्टर बनना चाहती है। वहीं अरुणेश राजपूत पुत्र राकेश कुमार इंदरगढ़ के रहने वाले हैं। पिता खेती के साथ कस्बे में बांस बल्ली की दुकान चलाते हैं। वह आईआईटी की कोचिंग की तैयारी कोटा में कर रहा है।
बेटे ने पूरा किया जिंदगी का मकसद
शहर के जेपीएस विद्यालय में एक टेंपो चालक के बेटे अनिरुद्ध शुक्ला ने सीबीएसई 12वीं में 91 फीसदी अंक हासिल किए हैं। पिता विपिन शुक्ला ने बताया कि उसके पास गांव में डेढ़ बीघा जमीन है, लेकिन बच्चों की अच्छी परवरिश के लिए वह कई सालों तक गुरसहायगंज में रहे। यहां बच्चों को सिटी मांटेसरी विद्यालय में कक्षा आठ तक पढ़ाया। इसके बाद वह कन्नौज आ गए। परिवार के भरण-पोषण के लिए टेंपो ले लिया। जिसे वह अरौल-कन्नौज रूट पर चलाते हैं। छात्र की मां सुनीता शुक्ला गृहणी है। पिता ने कहा कि वह बेटे की इस कामयाबी से बेहद खुश है, क्योंकि उनकी जिंदगी का मकसद पूरा हो गया है।