{"_id":"f06e13164474939250ad51f7e45e1c27","slug":"are-equipped-with-cctv-municipality-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी से लैस हो रही नगर पालिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी से लैस हो रही नगर पालिका
अमर उजाला कन्नाैैज
Updated Wed, 11 Mar 2015 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब बिना बताए कर्मचारी नगर पालिका परिषद कार्यालय से नदारद नहीं रह सकेंगे। साथ ही देर से आने वाले कर्मचारियों की मनमानी भी नहीं चलेगी। इसके लिए नगर पालिका परिषद कार्यालय में सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम शुरू हो गया है। जल्द ही इनका संचालन शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही कार्यालय में बायोमैट्रिक सिस्टम भी लगाया जाएगा।
नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर में अराजकतत्वों पर निगाह रखने व कर्मचारियों की कार्यशैली को सुधारने के लिए सीसीटीवी कैमरों की खरीद की गई है। इन्हें लगाने के लिए संस्था ने अपने कर्मचारियों को भेजा है। नगर पालिका के करीब 10 विभागों में सीसीटीवी कैमरों को लगाने का काम किया जा रहा है।
केबिलों के फिटिंग के साथ ही अधिशाषी अधिकारी कार्यालय में एलसीडी लगाई जाएगी। इसके जरिए आने-जाने वाले लोगों का डिजीटल डाटा तैयार किया जाएगा। कर्मचारियों के देर से आने की समस्या से निजात को बायोमैट्रिक सिस्टम लगाने का प्रयास भी शुरू हुए हैं। कक्षों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे परिसर में चल रही गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन
सूत्रों की मानें तो ब्राडबैंड कनेक्शन के जरिए कार्यालय परिसर से बाहर बैठे जिम्मेदार लोग भी गतिविधियों पर नजर रख सकेंगे। नगर पालिका जेई आकाशदीप ने बताया कि कैमरों की फिटिंग का काम तेजी से चल रहा है। सभी कैमरों के कनेक्शन कार्यालय में एक एलसीडी में जोड़े जाएंगे। जरूरत पड़ने पर कैमरों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इसके बाद बायोमैट्रिक सिस्टम लगाने का काम शुरू होगा।