फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Application in the name of Sunny Leone in constable recruitment exam

Kannauj News: सिपाही भर्ती परीक्षा में सनी लियोनी के नाम से आवेदन

Sun, 18 Feb 2024 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sun, 18 Feb 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Application in the name of Sunny Leone in constable recruitment exam
कन्नौज। नाम-सनी लियोनी, रोल नंबर-1575771, रजिस्ट्रेशन नंबर-12258574 और परीक्षा केंद्र संख्या-51010, केंद्र का नाम, तिर्वा स्थित श्रीमती सोनेश्री स्मारक महाविद्यालय।
विज्ञापन

शनिवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के एक प्रवेशपत्र कुछ इस तरह का ब्योरा अंकित देखकर परीक्षा केंद्र में खलबली मच गई। अफसर इसे किसी की शरारत मान रहे हैं।
पहली पाली की परीक्षा में अफसरों के बीच यह जानकारी पहुंची तो असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। प्रवेश पत्र की सूची में शामिल कथित अभ्यर्थी की जानकारी के बाद संबंधित केंद्र पर विभागीय अधिकारी पहुंचे। हालांकि तय समय तक और परीक्षा होने के बाद तक इस नाम का कोई अभ्यर्थी नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


दो दिनों तक चलने वाली सिपाही भर्ती परीक्षा में जिले के 10 केंद्रों पर 19,488 परीक्षार्थियों को शामिल होना है। शनिवार को पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले तिर्वा स्थित श्रीमती सोनेश्री स्मारक बालिका महाविद्यालय में ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कॉलेज प्रबंधन इस बात पर चौंक पड़ा कि विभाग की ओर से उपलब्ध कराई गई अभ्यर्थियों की सूची में एक नाम अभिनेत्री सनी लियोनी का भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाकायदा अभिनेत्री की तस्वीर भी लगी है। इस दौरान अभ्यर्थी आने शुरू हुए तो यह देखने की कोशिश की गई कि संबंधित रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर का प्रवेश पत्र लेकर परीक्षा देने कौन आता है, लेकिन इस नाम का या इस प्रवेश पत्र के नंबर से कोई भी अभ्यर्थी परीक्षा देने नहीं पहुंचा। कुछ ही देर में इस नाम से जारी प्रवेश पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।


भर्ती प्रक्रिया के तहत आवेदन ऑनलाइन हुए थे। जिस भी अभ्यर्थी ने अपना आवेदन किया है, उसने अपना नाम और तस्वीर अपलोड की। संभव है कि किसी ने शरारत के मकसद से यह खुराफात की है। जो आवेदन किया गया, उसी के मुताबिक प्रवेश पत्र उपलब्ध कराया गया। इसकी जानकारी उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ तक पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed