{"_id":"65b16be3e13b30a4370db2a8","slug":"another-accused-caught-in-fake-deed-of-marriage-case-kannauj-news-t-214-1-knj1005-8564-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फर्जी बैनामा के मामले में एक और आरोपित पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फर्जी बैनामा के मामले में एक और आरोपित पकड़ा
Thu, 25 Jan 2024 01:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 25 Jan 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
तिर्वा। खेत मालिक के स्थान पर दूसरी महिला को खड़ा करके करोड़ों रुपये की कीमत की जमीन का फर्जी बैनामा कराने के मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रजिस्ट्री बैनामा प्रस्तुत करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
तिर्वा कोतवाली के बहादुरपुर गांव के कन्नौज मार्ग पर फर्रुखाबाद के फतेहगढ़ सेंट्रल जेल रोड निवासी विद्यावती की छह बीघे जमीन थी। 29 सितंबर 2023 को भूमाफिया ने उसकी जगह पर दूसरी महिला को खड़ा करके जमीन का बैनामा करा लिया गया था। जब विद्यावती को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस को छह नामजद और एक अज्ञात महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने पांच दिन पहले बैनामा करने वाली तालग्राम थाना क्षेत्र के वघुलिहाई गांव निवासी शशि उर्फ बिजरानी राजपूत को पकड़ कर जेल भेज दिया था। जांच के दौरान पुलिस को रजिस्ट्री कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे की तहकीकात की तो बैनामा रजिस्ट्री पेश करने वाले इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के महुआपुर गांव निवासी आदेश पटेल को मंगलवार की रात को घर से पकड़ लिया। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। कोतवाल विजय सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में आदेश पटेल रजिस्ट्री कराते दिख रहे हैं। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि बैनामा लिखा है। आरोपी ने घटना में शामिल अन्य साथियों का भी नाम बताया है। जिनकी तलाश की जा रही। जल्द ही अन्य आरोपितों को पकड़ कर जेल भेजा जाएगा।
35 लाख में बेची गई थी छह करोड़ की जमीन
पुलिस ने बताया कि जांच में पता चला है कि छह करोड़ से अधिक की कीमत की जमीन के बैनामा में मात्र 35 लाख रुपये का ही उल्लेख किया गया है। जिसके लेनदेन के माध्यम का कोई भी जिक्र नहीं है। बैनामा कराने के लिए आरोपितों ने पांच लाख 20 हजार रुपये का स्टांप शुल्क जमा किया था।