फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Announcement of Advocates Association election, voting on 27th

Kannauj News: अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव की घोषणा, मतदान 27 को

Fri, 17 Jan 2025 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Announcement of Advocates Association election, voting on 27th
कन्नौज। अधिवक्ता एसोसिएशन तहसील सदर में चुनाव की घोषणा कर दी गई है। 27 जनवरी को मतदान व मतगणना होगी। चार चुनाव अधिकारी के देखरेख में अधिवक्ता एसोसिएशन का चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन

अधिवक्ता एसोसिएशन तहसील सदर में वर्ष 2025 के चुनाव के लिए चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र शर्मा, हरिभान सिंह, अजय कुमार यादव,शशि मोहन तिवारी ने बैठक की। इसके बाद चुनाव की तिथियों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता 20 जनवरी तक वार्षिक शुल्क जमा कर दें। वार्षिक शुल्क जमा न करने पर मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं माना जाएगा। साथ ही मतदान में भाग नहीं लेंगे और नामांकन पत्र भी नहीं खरीद सकेंगे। मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जनवरी को किया जाएगा। 21 से 22 जनवरी को नामांकन पत्र की बिक्री की जाएगी। 23 जनवरी को नामांकन पत्र की वापसी दोपहर दो बजे तक होगी। उसी दिन 2 से 3 बजे तक नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। 27 जनवरी को 11 से 2 बजे तक मतदान व 2.30 बजे से मतगणना होगी। इसके बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed