फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Annapurna Bhawan will be built in five Gram Panchayats of the block.

Kannauj News: ब्लाॅक की पांच ग्राम पंचायतों में बनेंगे अन्नपूर्णा भवन

Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Annapurna Bhawan will be built in five Gram Panchayats of the block.
तेराजाकेट। तालग्राम विकास खंड की पांच ग्राम पंचायतों में पूर्ति विभाग द्वारा अन्नपूर्णा भवन (उचित दर दुकान) का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए संबंधित ग्राम पंचायतों से ग्राम निधि खाता प्रथम का विवरण उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि निर्माण कार्य के लिए आवश्यक धनराशि का अंतरण समय से किया जा सके।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी राजेंद्र प्रसाद की ओर से विकास खंड तालग्राम को भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया गया है कि अमोलर, नरुइया, तमियामऊ, मौरा और लाड़पुर ग्राम पंचायतों में अन्नपूर्णा भवन का निर्माण प्रस्तावित है। यह भवन सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ एवं पारदर्शी बनाएंगे। निर्माण कार्य पूर्ति विभाग की योजना के तहत किया जाएगा, जिसके लिए धनराशि ग्राम निधि खाते में भेजी जाएगा।
विज्ञापन


डीपीआरओ ने पत्र में निर्देश देते हुए कहा कि सभी संबंधित ग्राम पंचायत सचिव शीघ्र ही ग्राम निधि खाता प्रथम का अद्यतन विवरण उपलब्ध कराएं, जिससे प्रक्रिया में विलंब न हो। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, अन्नपूर्णा भवन निर्माण होने से ग्रामीण क्षेत्रों में उचित दर दुकान संचालित करने के लिए एक स्थायी एवं सुव्यवस्थित भवन उपलब्ध होगा जिससे लाभार्थियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। विकास खंड प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि खाते में धनराशि अंतरण होते ही जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed