फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ankita , Ankur, Anjali selection for stipend

अंकिता, अंकुर, अंजली का वजीफा के लिए चयन

Sun, 25 Oct 2015 12:22 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 25 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ankita , Ankur, Anjali selection for stipend

एसएन प्रधान फाउंडेशन द्वारा आयोजित अंग्रेजी भाषा की

विज्ञापन
12वीं जिला स्तरीय छात्रवृत्ति परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और स्नातक स्तर की वरीयता सूची में कुल 11 छात्र-छात्राएं चयनित किए गए हैं।

स्नातक वर्ग में पीएसएम डिग्री कालेज कन्नौज की छात्रा अंकिता कुशवाह, इंटर में जागरण पब्लिक स्कूल कन्नौज के छात्र अंकुर सिंह और हाईस्कूल में जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी की छात्रा अंजली यादव को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। इंटर में जवाहर नवोदय विद्यालय अनौगी की छात्रा वेदा प्रधान द्वितीय, हीरालाल वीएन इंटर कालेज की छात्रा मेघा दीक्षित तृतीय, जागरण पब्लिक स्कूल की छात्रा शिक्षा कटियार चतुर्थ।

कन्हैयालाल सरस्वती विद्यामंदिर कन्नौज के छात्र तरुण दुबे पांचवें स्थान पर रहे। हाईस्कूल में जागरण पब्लिक स्कूल की छात्रा मानवी सिंह, छात्र इंद्रेश यादव, आयुष सिन्हा एवं मानवेंद्र सिंह ने द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम स्थान प्राप्त किया। फाउंडेशन के निदेशक प्रदीप प्रधान ने बताया कि इंटर में तो जिले के विद्यार्थियों का प्रदर्शन संतोष जनक रहा, पर हाईस्कूल एवं स्नातक स्तर तक अंग्रेजी भाषा में काफी गिरावट देखी गई।

इसी के चलते स्नातक वर्ग में निर्धारित न्यूनतम प्राप्तांक के 50 प्रतिशत सीमा से नीचे रहने से सिर्फ एक छात्र का ही चयन हो सका। सभी चयनितों को अगले माह आयोजित समारोह में सम्मानित किया जाएगा। परीक्षाफल तालग्राम रोड स्थित सिटी चिल्ड्रेंस एकेडमी में चस्पा कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed