{"_id":"5eee2fbf8ebc3e42ea610cf3","slug":"angry-young-man-hanged-due-to-beating-of-brother-kannauj-news-knp566609017","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाई की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाई की पिटाई से क्षुब्ध युवक ने फांसी लगाई
विज्ञापन
मृतक अनमोल (फाइल फोटो)
- फोटो : CHIBRAMAU
शराब के नशे में मां से विवाद के बाद बड़े भाई ने पिटाई कर दी, इससे आहत युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जीटी रोड से दीपकपुर जाने वाली सड़क किनारे रहने वाले नरेंद्र पाल सिंह का पुत्र अनमोल (19) एक फैक्ट्री में काम करता था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी थी। इसको लेकर आए दिन कहासुनी होती थी।
शुक्रवार को अनमोल शराब पीकर आया और मां पुष्पा देवी से झगड़ने लगा। इस पर बड़े भाई गोविंद ने उसकी पिटाई कर दी। इससे नाराज होकर उसने मां का मोबाइल छीनकर कमरे में चला गया।
सुबह होने पर जब मोबाइल की आवश्यकता पड़ी तो गोविंद ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से उत्तर न मिलने पर खिड़की से झांक कर देखा तो अनमोल का शव फंदे पर लटका था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
अनमोल ने बिजली की केबिल को छत पर लगी कूलर की किट में बांधकर फांसी लगाई। लोगों ने आशंका जताई कि करंट केबिल में फैल गया होगा। करंट की चपेट में ही आकर अनमोल की मौत हो गई होगी क्योंकि गले में फंदा होने के बाद भी शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था।
अनमोल की मौत फांसी लगाने से हुई या फिर करंट लगने से, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।