फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angry villagers demonstrating

गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 26 Dec 2015 11:45 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 26 Dec 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers demonstrating

लोहिया गांव हरौलपुरवा में नौ महीने पहले चौपाल लगाकर

विज्ञापन
डीएम ने बिजली विभाग के एक्सईएन को आठ दिन के अंदर विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है। शनिवार को इससे गुस्साए लोगों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।

वहीं नवनिर्वाचित प्रधान ने तीन दिन के अंदर विद्युतीकरण कार्य शुरू न होने पर अनशन शुरू कर देने की चेतावनी दी है। हरौलपुरवा के ग्रामीणों ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान 40 खंभे डाले गए थे। इनमें से 12 खंभे खड़े कर दिए गए। शेष खंभे बाद में ठेकेदार उठा ले गया। इसके बाद न तो तार जोड़े गए और न ही ट्रांसफार्मर रखे गए।

शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस कारण गांव के लोगों को अंधेरे में जीवनयापन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस मुद्दे को लेकर प्रधान राम खिलावन के नेतृत्व में रवि, सिंटू, लौंगश्री, शारदा, सिया देवी, गीता आदि ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।

आरोप लगाया कि अभियंताओं की लापरवाही से ठेकेदार देरी कर रहा है। इसका खामियाजा लोगों को अंधेरे में रहकर चुकाना पड़ रहा है। जनप्रतिनिधि भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे, इसलिए गांव वाले खुद विद्युतीकरण कार्य पूर्ण कराने को आंदोलन  का रास्ता अपनाने को मजबूर हुए हैं।

प्रधान राम खिलावन का कहना है कि अब आरपार की लड़ाई होगी। यदि अनशन के बाद भी प्रशासन व बिजली विभाग सक्रिय न हुआ तो आमरण अनशन भी करेंगे। नारेबाजी व प्रदर्शन के दौरान रेनू, मोहिनी, लवली, सोनम, खुशबू, अनुराधा, सतीश, संदीप, मोनू, गोलू, सोनू अंकित आदि मौजूद थेे।

उधर, एक्सईएन विद्युत पी राम का कहना है कि मामले की छानबीन कराएंगे। संबंधित ठेकेदार को जल्द हरौलपुरवा में विद्युतीकरण कार्य पूरा करने को निर्देशित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed