फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Angered by the viral photo on social media, the girl died by consuming poison

Kannauj News: सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से नाराज युवती ने जहर खाकर दी जान

Tue, 09 May 2023 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 09 May 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Angered by the viral photo on social media, the girl died by consuming poison
तिर्वा। सोशल मीडिया पर वायरल अपनी फोटो से नाराज होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसकी तबियत खराब होता देख परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उसकी हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी 18 वर्षीय छात्रा कन्नौज के एक महाविद्यालय में बीएससी की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि उसने सोमवार सुबह घर पर रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। उसके बाद अपने कमरे में लेट गई। कुछ देर बाद परिजनों को जानकारी हुई तो बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल लेकर गए। डॉक्टर ने हालात नाजुक देख मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। युवती के भाई ने बताया कि जीजा के गांव का रहने वाला एक युवक बहन को परेशान करता था। युवक ने बहन की फोटो अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर लगा कर वायरल कर दी। वायरल फोटो को देख परिजनों ने युवती को डांटा था। बहन ने युवक को मोबाइल से बात कर चेतावनी दी और परेशान करने पर जान देने की धमकी दी थी। फिर भी वह नहीं माना था। इसी से परेशान होकर बहन ने जहर खाकर जान दे दी है। कोतवाली डॉ. महेशवीर सिंह ने बताया कि घटना सदर कोतवाली से संबंधित है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed