फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   anaaj ladee traiktar traalee palatee, do log ghaayal

अनाज लदी ट्रैक्टर ट्राली पलटी, दो लोग घायल

Thu, 14 Nov 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
anaaj ladee traiktar traalee palatee, do log ghaayal
- जीटी रोड पर पलटी ट्रैक्टर ट्राली से अनाज के बोरे उतारते लोग। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जीटी रोड पर मंडी समिति के निकट अनाज से लदी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया निकल गया। इससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। अनाज के बोरों के नीचे दबने से दो किसान घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने ट्राली सीधी कर मार्ग खुलवाया।
विज्ञापन

तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरैयां बुजुर्ग से कुछ किसान ट्रैक्टर ट्राली पर अनाज लादकर मंडी समिति में बिक्री करने के लिए आए थे। पूर्वी ओवर ब्रिज से नीचे उतरने के बाद ट्रैक्टर मंडी समिति के निकट पहुंच गया। तभी ट्राली की एक बैरंग टूट गई। इससे पहिया निकलकर दूर जा गिरा। अनाज लदी ट्राली पलट गई। ट्राली पर अनाज के अलावा तीन लोग सवार थे। ट्राली पलटने से मूलचंद्र (50) पुत्र गंगाराम व विनोद (30) पुत्र प्यारेलाल निवासी मुरैयां बुजुर्ग अनाज के बोरों के नीचे दब गए। एक अन्य युवक ट्राली पलटती देख कूद गया। अनाज के बोरों के नीचे दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जांच के दौरान मूलचंद्र का एक पैर टूट गया। सिर में चोट आई है। विनोद के भी शरीर में अंदरूनी चोटें आई हैं। जीटी रोड पर ट्राली पलटने से जाम लग गया। मंडी के पल्लेदारों ने ट्राली सीधी करवाई। इसके बाद यातायात सुचारु हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed