फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   An inspector , constable responsible for the security of 50 villages

एक दरोगा, सिपाही के जिम्मे 50 गांवों की सुरक्षा

Wed, 13 Jan 2016 12:43 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Wed, 13 Jan 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
An inspector , constable responsible for the security of 50 villages

अमोलर में स्थापित पुलिस चौकी स्टाफ की कमी से जूझ

विज्ञापन
रही है। आधा सैकड़ा गांवों के लोगों की सुरक्षा को एक दरोगा व एक सिपाही की ही तैनाती है, जिससे सुरक्षा, शांति व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पुलिस बल की कमी के कारण क्षेत्र में बेहतर ढंग से गश्त भी नहीं हो पा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि अमोलर में बनी पुलिस चौकी पर दारोगा छेदीलाल व सिपाही की तैनाती है। अक्सर ये विभागीय कार्य व मुख्य घटनाओं की विवेचना करने में व्यस्त रहते हैं, जिससे अमोलर व आसपास गश्त भी नहीं हो पाती है।

पुलिस फोर्स की कमी से शरारती तत्वों के हौसले बुलंद हैं। खदरी, मोतीपुरवा, गढ़िया, सकरहनी, विधिपुरवा, भूड़पुरवा, सहियापुर, नेपालपुर, चचियापुर, ककरहा, पहलपुरवा, सिंघनापुर, फिरोजपुर, तरेपुरवा, चांदापुर, घुसुआपुर, मवइया, गदोरा, माधौनगर, वैसापुर, चौतराहार, ताहपुर, छदामीपुरवा आदि गांवों की सुरक्षा इंतजाम कमजोर पड़ गए हैं।

इस कारण अराजकतत्व सक्रिय हैं। अमोलर बाजार के व्यापारी मधु किशोर, राजेंद्र कुमार, रामचंद्र, नन्हेलाल, प्रेमबाबू, सुभाष चंद्र, राजेश शर्मा, जितेंद्र शुक्ला, मान सिंह, श्रवण कुमार, ओमशंकर, गोलू, नितेश आदि ने एसपी से इस चौकी में दरोगा व सिपाही बढ़ाने की मांग की है।

उधर, थानाध्यक्ष अनवर अहमद का कहना है कि कम स्टाफ होते हुए भी पुलिस पार्टी होमगार्ड व चौकीदारों से गश्त व्यवस्था करा रही है। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी की समस्या बड़े अफसरों को बता दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed