{"_id":"69693c0f945f6ef6ef0772a4","slug":"an-elderly-man-died-after-falling-from-a-tractor-due-to-loss-of-balance-kannauj-news-c-214-1-knj1007-143266-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से गिरे बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर से गिरे बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन
इंदरगढ़। क्षेत्र के एंगिया गांव में गुरुवार को ट्रैक्टर से गिरकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार करते हुए अंतिम संस्कार कर दिया।
ग्राम एंगिया निवासी सतीश चंद्र (62) बुधवार को आलू बेचने के लिए तालग्राम गए थे। वहां से ट्रैक्टर पर सवार होकर गांव आ रहे थे। गांव के निकट पहुंचते ही ट्रैक्टर का संतुलन बिगड़ गया, जिसके परिणामस्वरूप सतीश चंद्र नीचे गिर पड़े। गिरने से सतीश चंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके परिजनों ने तत्काल उन्हें एक निजी अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस हादसे से पूरा परिवार सदमे में है।
परिजनों ने मृत्यु के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंनेसतीश चंद्र के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नीलम सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र प्रदीप कुमार ने पुलिस को एक प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसमें उन्होंने कानूनी कार्रवाई न करने का आग्रह किया था। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया था, परंतु परिजनों की इच्छा और आग्रह को देखते हुए कोई भी विधिक कार्रवाई नहीं की गई।