फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   amolar chaukee inchaarj ne lalitapur ke pate par kaate chaalaan

अमोलर चौकी इंचार्ज ने ललितपुर के पते पर काटे चालान

Mon, 15 Jun 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
amolar chaukee inchaarj ne lalitapur ke pate par kaate chaalaan
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तालग्राम/कन्नौज। तालग्राम थाना क्षेत्र की अमोलर चौकी में तैनात दरोगा ने करीब 600 वाहनों चालकों का ललितपुर के चेकिंग प्वाइंट का पता दिखाकर ई-चालान काट दिया। दरोगा की लापरवाही से वाहन चालक परेशान हैं, उन्हें ललितपुर जिले की अदालत जाकर जुर्माना भरना जाना पड़ेगा।
दरोगा कमलेश कुमार का करीब तीन महीने पहले ललितपुर जिले से कन्नौज तबादला हुआ था। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने उन्हें तालग्राम थाने की अमोलर चौकी का चार्ज दे दिया। दरोगा ने अपनी ई-चालान की आईडी बदले बिना ही वाहन वाहनों के चालान कर दिए। तीन माह में उन्होंन करीब 600 चालान काटे। सोमवार को भी ताहपुर में 55 बाइक सवारों के चालान किए।
विज्ञापन

अवनीत कुमार पुत्र नरेश चंद्र निवासी ताहपुर ने चालान की मोबाइल पर आई रसीद देखी तो गड़बड़ी सामने आई। रसीद में ललितपुर पुलिस का पता लिखा था। इसके बाद अवनीत ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद दरोगा कमलेश कुमार ने ई-चालान बंद कर दिए। एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि दरोगा ने ललितपुर पुलिस की ई-चालान आईडी को नहीं बदलवाई। इसके चलते बड़ी चूक हुई है। मामले की जानकारी कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट...
सोशल साइट पर उड़ाया जा रहा मजाक
हाईटेक पुलिस के दरोगा से हुई चूक के चलते पूरे महकमे को फजीहत झेलनी पड़ रही है। चालान का मैसेज सोशल साइट पर लोग पोस्ट कर रहे हैं। कमेंट में लोग पुलिस की मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं, घटना के बाद से दरोगा ने चुप्पी साध ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed