फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Amidst the blowing of conch shells and the ringing of bells and gongs, chants of devotion resound in

Kannauj News: मां के दरबार में शंखनाद, घंटे-घड़ियाल के बीच लगे जयकारे

Tue, 20 Oct 2026 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Amidst the blowing of conch shells and the ringing of bells and gongs, chants of devotion resound in
कन्नौज (छिबरामऊ)। जिला मुख्यालय से लेकर छिबरामऊ, तिर्वा, गुरसहायगंज, समधन और सौरिख तक सभी प्रमुख मंदिरों में भीड़ रही। शहर के सन्मार्ग, प्रेमपुर, मकरंदनगर सहित ग्रामीण अंचलों में लगे पंडालों में महाआरती और हवन का आयोजन हुआ। भक्तों ने सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मेले में बच्चों और महिलाओं की खास भीड़ देखी गई।
विज्ञापन



रविवार रात सन्मार्ग पंडाल भक्तिमय हो उठा।आचार्य शिवांक अग्निहोत्री और सचिन तिवारी ने विधि-विधान से पूजन कराया। आरती के बाद श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना की। महाआरती के बाद महा जागरण का आयोजन हुआ। महा जागरण में श्रीगणेश, मां दुर्गा, हनुमान सेना और काली तांडव की आकर्षक झांकियों ने मन मोह लिया। पंडाल में हवन के दौरान श्रद्धालुओं ने आहुतियां दीं।
विज्ञापन

उधर, फर्रुखाबाद रोड स्थित जीडी गोयनका स्कूल में रंग-बिरंगे परिधानों में सजे विद्यार्थियों, शिक्षकों ने गरबा-डांडिया कर खुशियां साझा कीं। बॉलीवुड गायिका अनिता भट्ट की लाइव प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही। चेयरमैन डॉ. जितेंद्र यादव और निदेशक डॉ. अनीता रंजन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में अनिता भट्ट ने ऊर्जावान गीतों से समा बांध दिया। प्रधानाचार्य डॉ. रुबी यादव ने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



भक्तों ने चढ़ाए जवारे, घंटा और झंडा
सौरिख। मां कालिका देवी मंदिर पहुंचे भक्तों ने अपनी मनौती के अनुसार किसी ने जवारे तो किसी ने झंडा तो किसी ने घंटे चढ़ाए। देवी मंदिरों में चढ़ाए गए जवारों से मंदिर परिसर में गेंहू व जौं के पौधों का ढेर लग गया, जिसे हटवाने के लिए मंदिर प्रशासन के लोगों को कर्मचारियों को लगाना पड़ा। कुछ ऐसी ही स्थिति शक्ति पीठ मां गमा देवी मंदिर परिसर में भी थी। (संवाद)


मां दुर्गा की आरती में उमड़े श्रद्धालु
प्रेमपुर। शारदीय नवरात्र की महानवमी पर प्रेमपुर में किसान सेवा सहकारी समिति के निकट दुर्गा महोत्सव में मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा व आरती हुई। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की।नवरात्र के अंतिम दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा का विशेष महत्व है। आरती के दौरान भजन और जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed