{"_id":"5914ad474f1c1b21658507d2","slug":"america-s-mai-baba-meets-jogin-dera","type":"story","status":"publish","title_hn":"जोगिन डेरा को मिले अमेरिका के माई बाप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जोगिन डेरा को मिले अमेरिका के माई बाप
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
Updated Fri, 12 May 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों से जानकारी लेतीं अमेरिकन वालंटियर मिस जोल्टा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के अतिपिछड़े गांवों के लिए अमेरिका की एक स्वयंसेवी संस्था की ओर से चलाई जा रही मुहिम धरातल पर साकार होगी। हसेरन विकास खंड के गांव जोगिन डेरा को अमेरिका की एक संस्था ने गोद लिया है। इसके तहत तीन सदस्यीय टीम ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
यूनिवर्सल डेवलेपमेंट फाउंडेशन (यूएसए) अमेरिका से आईं मिस जोल्टा ने क्षेत्र की ग्राम पंचायत बरौली के मजरा जोगिन डेरा का निरीक्षण किया। गांव के भ्रमण के बाद उन्होंने ग्रामीणों से मूलभूत सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। बताया कि भारत में ऐसे कई गांव हैं, जहां आदिवासी जनजातियों के लोग रहते हैं। यहां की सरकार अभी तक उन गांवों का विकास नहीं कर पाई है।
ऐसे में उनकी संस्था ऐसे गांवों का भ्रमण कर रही है, जो विकास की मुख्य धारा से वंचित हैं। गांव में सपेरा समुदाय के लगभग 105 परिवार रह रहे हैं। इनमें 45 परिवार ग्राम पंचायत हसेरन और 60 परिवार ग्राम पंचायत बरौली के अंतर्गत आते हैं। ग्रामीणों के लिए उनकी संस्था शुद्ध पेयजल, मॉडल स्कूल, चौड़ी सड़क, पंचायतघर और बारातघर बनवाएगी।
विज्ञापन
इसके अलावा कई योजनाएं चलाई जाएंगी, जिनसे ग्रामीणों को फायदा होगा। उनकी संस्था ने जोगिन डेरा गांव को गोद लिया है। इस दौरान भारत में संस्था के प्रतिनिधि के. पवन कुमार ने अनुवादक के रूप में कार्य किया। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी मृदुल दुबे, हसेरन के प्रधान जितेंद्र सिंह व बरौली के प्रधान श्यामसुंदरी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन