फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ambulance carrying dead body rams into parked container, driver dead, four injured

Kannauj News: शव लेकर जा रही एंबुलेंस खड़े कंटेनर में घुसी, चालक की मौत, चार घायल

Thu, 04 Apr 2024 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ambulance carrying dead body rams into parked container, driver dead, four injured
तालग्राम। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अमोलर अंडरपास के पास बृहस्पतिवार सुबह शव लेकर जा रही एंबुलेंस खड़े कंटेनर के पीछे घुस गई। हादसे में एंबुलेंस चालक की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। यूपीडा सहायक अधिकारी और पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा।
विज्ञापन


झारखंड के जिला कोडरमा थाना और कस्बा झुमरी तलैया निवासी निशांत कुमार (40) अपने पिता राजेश्वर प्रसाद के शव को निजी एंबुलेंस से लेकर गांव जा रहे थे। साथ में परिवार की भाभी नेहा (38) पत्नी अमरेंद्र राज व भतीजी अनन्या राज (8) भी थी। राजस्थान के जिला भीलवाड़ा के थाना सुभाषनगर के गांव गुल नगरी निवासी अफसर (28) पुत्र इशाक एंबुलेंस चला रहा था। उसके साथ सहचालक राजस्थान भीलवाड़ा थाना भीमगंज रामसनेही अस्पताल के सामने का निवासी किशन सुथक (24) पुत्र मंगीलाल सुथक भी था। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के तालग्राम थाना के अमोलर अंडरपास के निकट चालक को झपकी आने से एंबुलेंस अनियंत्रित होकर कंटेनर के पीछे जा घुसी।
विज्ञापन

हादसे में एंबुलेंस में सवार सभी लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे यूपीडा सहायक सुरक्षा अधिकारी ओमप्रकाश व चौकी प्रभारी अमोलर राम मनोज द्विवेदी ने घायलों को अस्पताल भेजा। जहां चालक अफसर को डाॅक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चालक के पास कोई कागजात व लाइसेंस नहीं मिला। पुलिस ने एंबुलेंस मालिक से संपर्क किया और चालक व सहचालक की शिनाख्त कराई। कंटेनर और क्षतिग्रस्त कार को टोल प्लाजा पर क्रेन की मदद से खड़ा करा दिया। मेडिकल कॉलेज की सूचना पर उपनिरीक्षक संतोष कुमार ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि एक्सप्रेसवे पर अमाेलर के पास एक ढाबा बना हुआ है, जिस कारण चालक बड़े वाहनों को किनारे खड़ा कर देते हैं, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं और जिम्मेदार जानकर भी अंजान बने रहते हैं। अगर एक्सप्रेसवे के किनारे कंटेनर न खड़ा होता तो शायद हादसा न होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed