फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Altercation between the quota selection

नोकझोंक के बीच कोटा चयन

Fri, 27 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो/अमर उजाला कन्नौज Updated Fri, 27 May 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Altercation between the quota selection
महिलाओं की भीड़ के साथ मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला

छिबरामऊ (कन्नौज)। न्याय पंचायत रामपुर बैजू की ग्राम पंचायत गिरधरपुर में शुक्रवार को ग्रामीणों की नोकझोंक के बीच कोटा चयन की कवायद की गई। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी तैनात रहा। पंचायत चुनाव के दौरान क्षेत्र विस्तार के तहत कभी ग्राम पंचायत रामपुर बैजू का हिस्सा रहे राजस्व ग्राम गिरधरपुर को कई ग्राम पंचायत का दर्जा दिया गया। नई ग्राम पंचायत गिरधरपुर में राशन की नई दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी होनी थी। शुक्रवार को ग्राम पंचायत सचिव मदनलाल और प्रधान कल्पना देवी के पति राजकुमार उर्फ राजू की मौजूदगी में मजरा नगला जोर में ग्राम पंचायत की खुली बैठक बुलाई गई जिसमें कोटा चयन की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए जुटी भीड़ के बीच कई बार नोकझोंक की स्थिति बनी। ऐसे में सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में कोटा चयन की प्रक्रिया शुरू की गई।

विज्ञापन


इसके लिए स्वामी दयाल की पत्नी शारदा, राजेंद्र की पत्नी सरला देवी और रामसरन के बेटे पवन कुमार ने आवेदन किया। बाद में पवन ने अपना नाम वापस ले लिया। ऐसी स्थिति में शारदा देवी और सरला देवी के बीच आमने-सामने का मुकाबला हुआ। मौके पर जुटे ग्रामीणों को उनके समर्थन के आधार पर अलग-अलग आधार कार्ड या पहचानपत्र के साथ बैठाया गया। इसके बाद दोनों समर्थकों की अलग-अलग गिनती की गई जिसमें सबसे ज्यादा सरला देवी के पक्ष में 338 समर्थक शामिल मिले, जबकि शारदा देवी के पक्ष में 248 वोट ही जुट सके। ऐसी स्थिति में सरला देवी के नाम गांव की राशन दुकान आवंटित करने की प्रक्रिया पूरी की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed