Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Allegations of rigging in Anganwadi recruitment, demand for investigation

Kannauj News: आंगनबाड़ी भर्ती पर धांधली का आरोप, जांच की मांग

Tue, 03 Nov 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Allegations of rigging in Anganwadi recruitment, demand for investigation
कन्नौज। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के 125 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया में चयन सूची जारी होने के बाद 50 से अधिक अभ्यर्थियों ने धांधली की शिकायत की है। इनमें 30 से ज्यादा महिलाओं ने शपथ पत्र देकर चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई है। शिकायतों में आय प्रमाण पत्र और पात्रता संबंधी दस्तावेज पर सवाल खड़े किए गए हैं।
विज्ञापन

तिर्वा क्षेत्र की आफरीन ने प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी महेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देकर चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने निर्धारित योग्यता और मानक पूरे करते हुए आवेदन किया था लेकिन उनका चयन नहीं किया गया। उन्होंने चयनित अभ्यर्थी की ओर से आवेदन में दर्शाई गई 46 से 48 हजार रुपये वार्षिक आय को गलत बताया है। उनका दावा है कि संबंधित परिवार की वास्तविक आय 1.50 लाख से 1.80 लाख रुपये के बीच है। ऐसे में आय प्रमाण पत्र की जांच कराई जानी चाहिए। उमर्दा क्षेत्र की महिला ने सीडीओ राजेंद्र कुमार श्रीवास से शिकायत की है। आरोप है कि चयनित अभ्यर्थी पहले से विभाग में कार्यरत है। आवेदन के साथ लगाए गए आय प्रमाण पत्र और बीपीएल श्रेणी के दस्तावेज की वैधता पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यदि दस्तावेज का सही तरीके से सत्यापन नहीं हुआ तो पात्र अभ्यर्थी चयन से वंचित रह जाएंगे। वहीं, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी ने आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि सबसे अधिक शिकायतें आय प्रमाण पत्रों को लेकर मिल रही हैं, जिनका निस्तारण तहसील स्तर से कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed