{"_id":"6a0f48403fcdf7432102091a","slug":"allegation-of-fraud-in-the-name-of-paying-electricity-bill-kannauj-news-c-214-1-knj1023-149452-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: बिजली बिल जमा कराने के नाम पर ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: बिजली बिल जमा कराने के नाम पर ठगी का आरोप
विज्ञापन
छिबरामऊ। विद्युत विभाग में बिल जमा कराने के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई को लेकर एक युवक ने पुलिस को गुरुवार को तहरीर दी है। पीड़ित का आरोप है कि विभागीय कर्मचारियों और एक बाहरी युवक की मिलीभगत से उससे हजारों रुपये ले लिए गए पर बिल जमा नहीं किया गया।
राधानगर कॉलोनी निवासी रोहित कुमार ने शिकायत में बताया कि माता मीना देवी के नाम पर बिजली कनेक्शन है। आरोप है कि तीन माह बाद गलत तरीके से बिल भेजे जाने पर वह विभागीय अधिकारियों से मिले। इस दौरान एसडीओ, जेई और एक अन्य कर्मचारी ने उन्हें एक युवक से मिलवाया, जिसने बिल जमा कराने के नाम पर पहले 15 हजार रुपये नकद और बाद में नौ हजार रुपये फोन-पे के जरिए ले लिए।
आरोप है कि रुपये लेने के बाद भी बिल जमा नहीं हुआ और वह लगातार विभाग के चक्कर काटता रहा। उसने जब 20 मई को कार्यालय पहुंचकर जानकारी ली तो वहां मौजूद कर्मचारियों और आरोपी व्यक्ति ने अभद्रता करते हुए धमकी देकर भगा दिया। इस संबंध में कोतवाल कपिल दुबे ने बताया कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। एक्सईएन राजीव भारती ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।