{"_id":"a743226d8310f60737253534005c063f","slug":"alcohol-found-in-two-cars-the-sp-leader-five-captive-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो कारों में मिली शराब, सपा नेता समेत पांच बंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो कारों में मिली शराब, सपा नेता समेत पांच बंदी
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला पंचायत सदस्य पद के चुनाव में मतदाताओं को
विज्ञापन
लुभाने के लिए कार में रखकर शराब बांटने जा रहे सपा नेता समेत तीन लोगों को
जिलाधिकारी व एसपी के काफिले ने पकड़ लिया। इनके खिलाफ सदर कोतवाली में
मुकदमा दर्ज कराया गया है।
गुरुवार को जिलाधिकारी अनुज झा और एसपी के साथ सदर कोतवाल भुल्लन यादव भ्रमण पर थे। इसी दौरान मानीमऊ के निकट जीटी रोड पर एक लाल रंग की कार दिखी। सदर कोतवाल यादव ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि डीएम व एसपी ने गाड़ी को रुकवाया। कार पर सपा का झंडा व स्टीकर लगा हुआ था।
तलाशी लेने के दौरान गाड़ी के अंदर 99 देसी क्वार्टर शराब मस्ती ब्रांड पाई गई। छानबीन करने पर पता चला कि ये शराब मतदाताओं को बांटने के लिए ले जाई जा रही थी जो चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है। अफसरों के आदेश पर सपा नेता विवेक मिश्रा, जगदीश मिश्रा और चालक आदेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इसी तरह मानीमऊ ठठिया मार्ग पर डीएम व एसपी ने एक जिला प्रशासन लिखी जिप्सी कार पकड़ी। इसमें दो युवक सवार थे। गाड़ी के अंदर शराब रखी हुई थी। अंदर बैठे युवक शराब पी रहे थे। पूछताछ करने पर वे गाड़ी पर जिला प्रशासन लिखा होने के बारे में कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दे सके।
इस गाड़ी को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया है। उधर, एसपी ने आचार संहिता का उल्लंघन कर चुनाव प्रचार करने के आरोप में आम आदमी पार्टी के नेता गुड्डा ठाकुर की चुनाव लड़ रहीं पत्नी कामना ठाकुर का वाहन सीज कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि प्रचार बंद होने के बावजूद चुनाव प्रचार किया जा रहा था।