फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Albendazole will be fed to 1.55 lakh children and youth

Kannauj News: 1.55 लाख बच्चों-युवाओं को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल

Thu, 25 Jan 2024 01:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 25 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Albendazole will be fed to 1.55 lakh children and youth
तालग्राम। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के उपलक्ष्य में एक फरवरी को एक से 19 साल तक के बच्चों, किशोरों और युवाओं को पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। ब्लाॅक तालग्राम में 1.55 लाख लोगों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य मिला है।
विज्ञापन



राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत साल में दो बार पेट के कीड़े मारने वाली एल्बेंडाजोल दवा खिलाई जाती है। पेट में कीड़े होने के चलते बच्चे, किशोरों व युवाओं में खून की कमी हो जाती है। इस अभियान के तहत ब्लॉक के 186 परिषदीय व निजी विद्यालयों के साथ 207 आंगनबाड़ी केंद्रों को चिह्नित किया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. कुमारिल मैत्रेय ने बताया कि एक से दो साल के बच्चों को पीसकर गोली दी जाएगी, जबकि तीन से 19 साल की आयु के बच्चों को इसे चबाकर खाना है। शिक्षक-शिक्षिकाओं, आशा, आंगनबाड़ी के माध्यम से पेट के कीड़े मारने वाली दवा खिलाई जाएगी।
विज्ञापन



प्रशिक्षण जल्द
ब्लाॅक अपर शोध अधिकारी सर्वेश कुमार का कहना है कि एक से 19 साल के बच्चों, किशोरों और युवाओं को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाई जाएगी। यह अभियान एक फरवरी से शुरू हो जाएगा। इस बार करीब एक लाख 55 हजार एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य मिला है। इसको लेकर जल्द ही प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed