Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh Yadav performed well in Kannauj seat with 71 thousand votes Kannauj Lok Sabha Result

Akhilesh Yadav: सियासी पिच पर अखिलेश यादव का कद बढ़ा, कन्नौज सीट पर 86 हजार वोटों से आगे

Tue, 04 Jun 2024 02:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज
अमर उजाला नेटवर्क, कन्नौज Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 04 Jun 2024 02:51 PM IST
सार

Kannauj Lok Sabha Result: उत्तर प्रदेश के कन्नौज की सीट काफी चर्चा में है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव 86 हजार वोटों से आगे हैं। साथ ही मुलायम सिंह के निधन के बाद अखिलेश की बड़ी परीक्षा का दिन भी है।

विज्ञापन
Akhilesh Yadav performed well in Kannauj seat with 71 thousand votes Kannauj Lok Sabha Result
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Lok Sabha Chunav Results 2024: लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए को बढ़त मिल रही है। हालांकि विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। रुझानों में देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मुकाबला दिलचस्प दिख रहा है।
विज्ञापन


इन सब के बीच उत्तर प्रदेश के कन्नौज की सीट काफी चर्चा में है। क्योंकि इस सीट पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव चुनावी मैदान में हैं और कन्नौज सीट पर सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। चुनाव में कई सीटें ऐसी हैं जिनके ऊपर सभी की नजर है। इन सीटों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट वाराणसी, गृहमंत्री अमित शाह की सीट गांधीनगर, कांग्रेस नेता राहुल की वायनाड और रायबरेली सीट तक शामिल हैं। 
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट पर भाजपा और सपा से दिग्गज मैदान में है, तो वहीं बसपा ने भी यहां से अपने प्रत्याशी को उतारकर मुकाबले को कड़ा कर दिया था। ऐसे में अब सबकी निगाहें आज आने वाले चुनावी नतीजों पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

कन्नौज लोकसभा सीट पर अपडेटकन्नौज अपडेट
सपा - अखिलेश यादव - 324089
भाजपा - सुब्रत पाठक - 237531
बसपा - इमरान जफ़र - 38480
सपा अखिलेश यादव - 86558 वोटों से आगे

अखिलेश यादव के सामने कौन हैं उम्मीदवार
उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट इस चुनाव में एक चर्चित सीट बनी हुई है। कन्नौज लोकसभा सीट से सपा की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव चुनाव मैदान में हैं। यहां से भाजपा के सुब्रत पाठक अभी मौजूदा सांसद हैं। इस चुनाव में अखिलेश के सामने भाजपा से सुब्रत पाठक और बसपा से इमरान बिन जफर हैं। 2019 लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर भाजपा से सुबत पाठक जीते थे। तब उन्होंने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को हराया था। उस चुनाव में यहां 62.9 % मतदान दर्ज किया गया था। 

मुलायम सिंह के निधन के बाद अखिलेश की बड़ी परीक्षा
जिस पिता ने अब से 24 साल पहले कन्नौज शहर के बोर्डिंग ग्राउंड की सभा में हाथ उठाकर अखिलेश यादव को नेता बनाने की अपील की थी, वह इस बार नहीं हैं। उनके निधन के बाद फिर से कन्नौज से अपनी दूसरी सियासी पारी का आगाज करने के लिए किस्मत आजमा रहे सपा मुखिया अखिलेश यादव को आज अग्नि परीक्षा से गुजरना होगा। उन्हें न सिर्फ खुद की सीट पर पार्टी को कामयाब बनाने की जिम्मेदारी है, बल्कि परिवार के दूसरे सदस्यों के साथ ही पार्टी को भी कामयाब बनाना है। मंगलवार को आने वाले चुनावी नतीजे अखिलेश यादव की उम्मीदवारी के साथ ही पार्टी मुखिया के कद को भी तय करेंगे।

कन्नौज सीट का इतिहास
कन्नौज संसदीय सीट के पांच विधानसभा क्षेत्र में से तीन कन्नौज जिले में हैं और दो पड़ोसी जिलों में हैं। कन्नौज जिले में शामिल कन्नौज सदर, छिबरामऊ और तिर्वा विधानसभा क्षेत्र के वोटों की गिनती मंगलवार को शहर के गल्ला मंडी परिसर में बनाए गए मतगणना केंद्र में होगी। बिधूना विधानसभा क्षेत्र के वोट औरेया जिला मुख्यालय पर और रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के वोट कानपुर देहात जिला मुख्यालय पर बने मतगणना केंद्र पर गिने जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed