फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Akhilesh will come to examine the election preparations

चुनावी तैयारियों को परखने दो को आएंगे अखिलेश

Sun, 31 Mar 2019 12:27 AM IST
kannauj Published by: प्रतीक दुबे Updated Sun, 31 Mar 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
Akhilesh will come to examine the election preparations
अखिलेश यादव। - फोटो : amarujala
 पत्नी डिंपल के चुनाव की तैयारियों को परखने के लिए दो अप्रैल को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से होते हुए वह इटावा से कन्नौज लोगों से मिलते हुए आएंगे। यहां पार्टी के प्रमुख नेताओं से वार्ता करेंगे और राजनीतिक सरगर्मी की जानकारी लेंगे। इसके बाद बोर्डिंग मैदान में हेलीकाप्टर  से लखनऊ रवाना होंगे।
विज्ञापन


 सूत्रों के मुताबिक एक अप्रैल को मुलायम सिंह यादव मैनपुरी में नामांकन दाखिल करेंगे। यहां अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। नामांकन के बाद अखिलेश सैफई में रुककर अगले दिन दो अप्रैल को सड़क मार्ग से होते हुए कन्नौज पहुंचेंगे। इस दौरान बीच-बीच में समर्थकों और पार्टी के प्रमुख नेताओं से भेंट करेंगे। कन्नौज में भी पार्टी के नेताओं से मिलकर चुनावी तैयारियों को परखेंगे। इसके बाद वह एक सपा नेता के यहां वैवाहिक कार्यक्रम में भी शिरकत कर सकते हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद अखिलेश यादव का कन्नौज में यह पहला कार्यक्रम है। संभावना है कि इसी दिन अखिलेश यादव डिंपल यादव के नामांकन की तिथि की भी जानकारी पार्टी के प्रमुख नेताओं को देंगेे।
विज्ञापन


जिले में कमेटी का गठन बड़ी चुनौती
समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के सामने जिले में कमेटी का गठन अभी भी चुनौती बना हुआ है। हालांकि उन्होंने निवर्तमान जिलाध्यक्ष मुन्ना दरोगा को चुनाव संयोजक बनाकर छह अन्य लोगों को चुनाव की तैयारियों की जिम्मेदारी सौंपी है। कमेटी का गठन न होने से अभी तक जिले में सपा की तैयारियां नजर नहीं आ रही हैं। पार्टी कार्यालय में रोजाना नेताओं की भीड़ तो लग रही, लेकिन मतदाताओं से संपर्क धीमा पड़ा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed