फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   akhilesh ke paksh‍aa mein utare saphaee

सीएम अखिलेश के पक्ष्ा में उतरे सपाई

Sun, 18 Sep 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला कन्नौज
अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 18 Sep 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
akhilesh ke pakshaa mein utare saphaee
नारेबाजी कर प्रदर्शन करते सपाई - फोटो : अमर उजाला
सपा प्रदेश अध्यक्ष पद पर शिवपाल यादव की ताजपोशी से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व सांसद डिंपल यादव के क्षेत्र में विरोध की चिंगारी सुलग उठी है। शनिवार को आधा सैकड़ा से अधिक कार्यकर्ताओं ने भारी बारिश के बीच... यह जवानी है कुर्बान अखिलेश यादव तेरे नाम, के नारे लगाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष से अपना फैसला बदलने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कहा प्रदेश अध्यक्ष पद पर दूसरा कोई मंजूर नहीं है।
विज्ञापन


जिले के सभी कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध जताएंगे। इस दौरान एक दर्जन कार्यकर्ताओं ने हाथों में पार्टी का झंडा लेकर पार्टी कार्यालय की छत पर चढ़कर नारेबाजी कर विरोध जताया। इसके बाद करीब दो दर्जन से अधिक चौपहिया वाहनों से कार्यकर्ता लखनऊ के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव को प्रदेश अध्यक्ष के पद से हटाए जाने पर विरोध जताया। प्रदर्शन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष का पद दोबारा सौंपे जाने की मांग की। पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव ने कहा उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने वाले मुख्यमंत्री के साथ यदि किसी तरह का भेदभाव हुआ तो कन्नौज का हजारों युवा सड़कों पर उतरेगा। युवा उनके साथ है और उनके निर्देश में काम करना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा पिछले चार दिनों से कन्नौज के पदाधिकारी घर का विवाद होने की वजह से शांत होकर बैठे थे। लखनऊ से बराबर कार्यकर्ताओं को शांत रहने की हिदायत दी जा रही थी, लेकिन अब सब्र का बांध टूट चुका है। उन्होंने कहा यह पार्टी का अंदर का मामला है, मगर कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध जताने का अधिकार है। यदि दोबारा सरकार बनाना है तो राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपने निर्णय पर विचार करना होगा।

कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष के पास जाकर भी अपनी मांग से अवगत कराएंगे। इस मौके पर महासचिव संजय दुबे, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार, सतेंद्र यादव, अमित मिश्रा, दिवारीलाल कुशवाहा, बबल प्रधान, विपिन यादव ,संतोष शर्मा, अनंत यादव, चंदन यादव, अजय शर्मा, आकाश शुक्ला आदि रहे।


कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख नवाब सिंह यादव व विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष संजू कटियार ने कहा उनको कई दिनों से किसी तरह का विरोध प्रदर्शन करने से रोका जा रहा था। मगर पानी अब सर से ऊपर जा रहा है। यदि प्रदेश अध्यक्ष का पद अखिलेश यादव को वापस न दिया गया तो जिले के समस्त पदाधिकारी सामूहिक रूप से अपना इस्तीफा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed