{"_id":"5e137e2e8ebc3e8812751d00","slug":"agriculture-kannauj-news-knp5367793143","type":"story","status":"publish","title_hn":"झुलसा रोग की चपेट मे आलू की फसल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झुलसा रोग की चपेट मे आलू की फसल
विज्ञापन
तालग्राम(कन्नौज)। हजारों रुपये की लागत से तैयार आलू की फसल में झुलसा लगने लगा है। इससे आलू की पैदावार करने वाले किसानों की नींद उड़ गई है। वह फसल बचाने के लिए दवा का छिड़काव कर रहे हैं। वहीं, धूप-छांव से किसानों की चिंता बढ़ गई है।
अमोलर के किसान बहादुर कुशवाहा ने बताया कि झुलसा से आलू की 35 प्रतिशत फसल को नुकसान है। किसान फसल बचाने के लिए निजी दुकानों से दवाएं खरीदकर डाल रहे हैं। यह कारगर नहीं हो रही हैं। ताहपुर के किसान वीरेंद्र कुमार का कहना है कि एक एकड़ में करीब तीस फीसदी लागत लगाई है। आलू 40 दिनों का हुआ है। झुलसा से काफी नुकसान हो रहा है। किस्तियापुर के किसान अनिल पटेल ने बताया कि अगैती आलू के मंडी में अच्छे भाव मिल रहे हैं। पिछैती फसल में बीमारी हावी है। किसानों का कहना है कि विभागीय अधिकारी उदासीन हैं। किसानों की फसलों का सर्वे कराकर बीमा का लाभ दिलाया जाए।
वहीं कृषि प्राविधिक सहायक शिवपाल सिंह का कहना है कि किसान डायथेन एम 45 व कर्बेंडाजोल का स्प्रे करें। रोग रुक जाएगा। जैविक फफूंदी नाशक का भी छिड़काव कर सकते हैं। अगर परपरा रोग लगा है तो सल्फर का स्प्रे कर सकते हैं।