फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agricultural machinery trade collapse

कृषि यंत्रों का कारोबार चौपट

Sat, 26 Nov 2016 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज
अमर उजाला ब्यूराो/कन्नौज Updated Sat, 26 Nov 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
Agricultural machinery trade collapse
नोटबंदी - फोटो : Demo Pic
शहर में कृषि यंत्रों का बहुत बड़ा कारोबार है। यहां के बने कृषि यंत्र बिहार तक जाते हैं। साल में करोड़ों का टर्न ओवर है, लेकिन नोट बंदी के बाद से इस कारोबार को भी ग्रहण लग गया है। खरीदारों के न आने से यह कारोबार चौपट है। कारखानों के मालिक परेशान हैं। उनका कहना है कि कारीगरों को घर से पगार देनी पड़ रही है। सभी ने प्रधानमंत्री के नोट बंदी के इस फैसले को जल्दबाजी में बिना विचार किए लिया गया कदम बताया।
विज्ञापन


पूरे शहर में छोटे-बड़े करीब बीस कारखाने हैं। यहां पर सबसे ज्यादा ट्रैक्टर ट्राली और थ्रेशर बनते हैं। इसके अलावा आलू बोने और खोदने की मशीन, गेहूं बोने की मशीन, थ्रेशर, रीपर (गेहूं काटने की मशीन), कल्टीवेटर, लेवलर, हैरो और चारा मशीन के निर्माण का कारोबार होता है। प्रतिवर्ष लगभग दस करोड़ के आसपास का टर्नओवर है। यहां के बने कृषि यंत्र मैनपुरी, औरैया, इटावा, एटा, कासगंज, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, बदायूं के अलावा बिहार प्रांत तक जाते हैं। आठ नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बड़े नोटों पर लगाई गई रोक के बाद कारोबार प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


घर से देनी पड़ रही पगार
एके कृषि यंत्र इंजीनियरिंग वर्क्स के स्वामी आदित्य गुप्ता का कहना है कि नोट बंदी के चलते कृषि यंत्रों की बिक्री ठप हो गई है। बैंकों में भीड़ के चलते आरटीजीएस नहीं हो पा रहा है। कारीगरों को पगार घर से देनी पड़ रही है। इस स्थिति को संभलने में कई महीने लग जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी काम ठप हो गए
चतुर्वेदी ट्राली मैन्यूफैक्चर्स के मालिक राजेश कुमार चतुर्वेदी कहते हैं कि सभी काम ठप पड़े हैं। काम न होने की दशा में लेबर घर छोड़ कर चले गए। जो आर्डर लगे थे वह वापस हो गए। माल न मिल पाने से मशीनें अधूरी पड़ी हैं।

अब तक सिर्फ दो मशीनें बिकी
छिबरामऊ कृषि विकास केंद्र के प्रोप्राइटर गौरव शाक्य का कहना है कि पिछली सीजन में उन्होंने रोटावेटर की करीब 50 मशीनें बेची थी। इस बार नोटबंदी के चलते अभी तक सिर्फ दो मशीनों की बिक्री हुई है।


बंदी की कगार पर कारखाने
मां शक्ति ट्राली रिपेयर्स के मालिक रामरक्षपाल शर्मा ने कहा कि नोटबंदी ने सभी की कमर तोड़कर रख दी। पूरा कारोबार ठप पड़ा है। काम न होने से कारीगर घर बैठने को मजबूर हैं। कारखाने बंदी की कगार पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed