फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agra's Kheragarh SDM survived, accident happened due to negligence of NCC

आगरा की खेरागढ़ एसडीएम बचीं, एनसीसी की लापरवाही के चलते हुआ हादसा

Thu, 25 Nov 2021 11:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Agra's Kheragarh SDM survived, accident happened due to negligence of NCC
सौरिख(कन्नौज)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एनसीसी (नागार्जुन कंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड)की लापरवाही के चलते हादसा हो गया। हाईवे पर रखवाए गए सेफ्टी कोन से टकराकर आगरा की एसडीएम की कार क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे के बाद पीछे चल रहीं कारें आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन

आगरा के खेरागढ़ तहसील की एसडीएम प्रियंका सिंह परिवार के साथ आगरा से लखनऊ जा रही थीं। हाईवे पर एनसीसी कंपनी ने मरम्मत के लिए सेफ्टी कोन रखवाए हुए थे। इन्हीं सेफ्टी कोन से एसडीएम की कार टकरा गई। इसके बाद पीछे से आ रहीं दो कारें उनकी गाड़ी से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं। इस हादसे में एसडीएम समेत अन्य वाहनों में सवार लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

वहीं एक अन्य घटना में मोहम्मदाबाद के मीरपुरहमाबाद गांव निवासी दिव्या देवी पत्नी प्रदीप कुमार शर्मा, बेटे धर्मविजय सिंह और दुर्विजय सिंह के साथ दिल्ली जा रही थीं। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चालक घनश्याम सिंह को झपकी लग गई। इससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर होने पर परिजन अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed