फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Agra-Lucknow expressway start navigation

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर आवागमन शुरू

Sat, 24 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 24 Dec 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
Agra-Lucknow expressway start navigation
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बाइक भगाते सवार। - फोटो : Amar ujala

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे शुक्रवार की शाम यात्रियों के लिए खोल दिया गया। तिर्वा क्षेत्र में फगुहा भट्टा के निकट एक्सप्रेस वे को जाने वाली एप्रोच रोड पर बने अवरोधों को कार्रदाई संस्था के अफसरों ने हटा दिया है। अवरोध हटते ही एक्सप्रेस वे पर चौपहिया वाहन चालकों ने फर्राटा भरना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


कन्नौज जनपद में एक्सप्रेस वे के निर्माण में लगी कार्रदाई संस्था अफ्कांस इंफ्रा स्ट्रक्टर के एचआर मैनेजर प्रमोद कुमार ने बताया कि शाम चार बजे से एक्सप्रेस वे को जनता के लिए खोल दिया गया है। अभी सिर्फ चौपहिया व दुपहिया वाहन चालकों को ही दौड़ाया गया है। भारी वाहनों पर रोक है। निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर ही भारी वाहन चलेंगे। उन्होंने बताया कि अंडरपास से क्षेत्रीय ग्रामीण जानवरों समेत एक्सप्रेस वे पर चढ़ आते हैं। इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं बनी हुई हैं।
विज्ञापन


उन्होंने वाहन चालकों से कहा है कि अभी वह अपने वाहन की गति पर नियंत्रण रखें। वाहन सौ किलोमीटर की स्पीड से अधिक न चलाएं। उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कुछ अंडरपास से ग्रामीणों के आने की शिकायत भेजी है। इनमें गुरसहायगंज के भवनियापुर, राजापुर्वा व तालग्राम थानाक्षेत्र के मछवा, ठठिया थानाक्षेत्र के पट्टी, हिम्मतपुर, सत्तार, बलनापुर, पलटेपुर्वा व बहसुइया गांव के सामने अक्सर ग्रामीण एक्सप्रेस वे पर आ जाते हैं। कुछ स्थानों पर ग्रामीणों ने सिक्स लेन के मध्य लगाई गई जाली को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है, इसकी मरम्मत कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फगुहा में बनेगा यूपी 100 का कार्यालय
अफ्कांस कंपनी के परियोजना प्रबंधक कृष्णा मूर्ती ने बताया कि कन्नौज जनपद सीमा में एक्सप्रेस वे पर सुरक्षा के लिए प्रदेश शासन ने यूपी 100 की छह गाड़ियां उपलब्ध करा दी हैं। इन गाड़ियों का कार्यालय फगुहा भट्टा से एक्सप्रेस वे तक जाने के लिए बनी एप्रोच रोड के मध्य में कार्रदाई संस्था द्वारा निर्मित कराया जा रहा है। कार्यालय में डायल 100 से जुड़े पुलिस कर्मियों के रुकने व फ्रेश होने व कंट्रोल रूम की सुविधा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed