फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   After an altercation with Secretary adjourned meeting

सचिव से नोकझोंक के बाद बैठक स्थगित

Sat, 26 Dec 2015 11:34 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sat, 26 Dec 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
After an altercation with Secretary adjourned meeting

तेराजाकेट ग्राम पंचायत की पहली बैठक सदस्यों व

विज्ञापन
ग्रामीणों के हंगामे की भेंट चढ़ गई। सचिव बैठक को प्राइमरी पाठशाला में करने जा रहे थे, जबकि सदस्य व ग्रामीण बैठक पंचायत भवन में कराने पर अड़े थे।

बाद में सचिव ने बैठक स्थगित करने की घोषणा कर दी। ग्राम सभा सदस्य राजीव, श्याम सिंह, कप्तान, गुड्डू, शमा बेगम, मीना देवी के अलावा दर्जनों ग्रामीण भी सुबह 11 बजे पंचायत भवन पर एकत्रित हो गए। सदस्यों ने सचिव रमेश से फोन पर बात की तो पता चला कि समय तीन बजे रखा गया है।

बाद में शाम चार बजे सचिव प्रधान पति को लेकर प्राइमरी पाठशाला में पहुंचे। पंचायत भवन में मौजूद लोग यह जानकर स्कूल पहुंचे। बैठक के दौरान प्रधान रजनी देवी नहीं पहुंची। इस बीच सदस्य व ग्रामीण पंचायत भवन में बैठक की बात पर अड़ गए। इससे हंगामा होने लगा। इस पर बैठक स्थगित कर सोमवार को करने की घोषणा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed