फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Administration of negligence Riot

प्रशासन की लापरवाही से हुआ दंगा

Sun, 25 Oct 2015 12:38 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Sun, 25 Oct 2015 12:38 AM IST
विज्ञापन
Administration of negligence Riot

दोपहर ढाई बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत

विज्ञापन
बाजपेयी के कन्नौज आगमन व महेश के घर जाने की जानकारी पाकर जिला प्रशासन ने मानीमऊ क्षेत्र में हाई एलर्ट घोषित कर दिया। एसओजी टीम व एसडीएम सुनील कुमार, सीओ करन सिंह ने मानीमऊ सीमा पर बस, ट्रक व दोपहिया वाहनों में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

इसके बावजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सभी की आंखों में धूल झोंकते हुए मुखिया कोल्ड स्टोरेज में अचानक इंडिका कार से दाखिल हो गए। पत्रकारों से रूबरू होने के बाद बीएसएफ व पुलिस ने उनको अपनी सुरक्षा घेरे में ले लिया। बाद में जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद वह वापस हो गए।

पत्रकारों से कहा कि कन्नौज में फैली अशांति के बीच हमारी सभी से गुजारिश है कि अमन-चैन वापस वापस आए। प्रशासन दंगाइयों के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक चश्मा हटाकर करे। कन्नौज की घटना इंटेलीजेंस के जीरो होने व प्रशासन की लापरवाही के कारण घटी है। अपराधी को अपराधी की नजर से देखा जाएगा तभी दंगे पर कंट्रोल हो सकेगा।

मैनपुरी की घटना के बाबत कहा कि सरकार पार्टी के नेता तोताराम को बचा रही है, जबकि गनर को निलंबित कर दिया। कहा कि दादरी कांड पर इलेक्ट्रानिक मीडिया से लेकर सभी नेताओं ने आंसू बहाए, पर इस घटना में सभी ने चुप्पी साध ली है। महेश के परिवार को मुआवजे के बाबत कहा कि यह सरकार जनता का पैसा देने में भी भेदभाव अपना रही है।

इखलाक के परिजनों को 45 लाख व नौकरी, जबकि मृतक दरोगा के परिवार को एक फूटी कौड़ी नहीं दी गई। यह सरासर अन्याय है। उन्होंने जिलाधिकारी व एसपी से मुलाकात के दौरान दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुब्रत पाठक, अर्चना पांडेय, वीर सिंह भदौरिया, कल्यान सिंह दोहरे, योगेंद्र भदौरिया, अशोक सिंह, विशाल दुबे, महाराणा प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed