फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   adhikaariyon ke na pahunchane se vyaapaariyon mein naaraajagee

अधिकारियों के न पहुंचने से व्यापारियों में नाराजगी

Wed, 13 Jan 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
adhikaariyon ke na pahunchane se vyaapaariyon mein naaraajagee
अनशनकारियों को माला पहनाते नगर पालिका चेयरमैन राजीव दुबे। - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ(कन्नौज)। नए बाईपास व व्यावसायिक दर से मुआवजे सहित विभिन्न मांगों को लेकर शहरियों का क्रमिक अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। अब तक अनशन स्थल पर अधिकारियों के न पहुंचने से व्यापारियों में नाराजगी है।
विज्ञापन

बुधवार को क्रमिक अनशन के तीसरे दिन सुभाष चंद्र सैनी, शमीम अहमद, जितेंद्र दुबे, रफीक, राजीव गुप्ता, मोहम्मद जाहिद, डॉ. नरेंद्र सिंह यादव, आरबी आजाद, बीनू शाक्य, सतीश चंद्र दुबे व मोहम्मद शहजाद को नगर पालिका के चेयरमैन राजीव दुबे, कुलदीप मिश्रा, नवीन दुबे, गनेश चतुर्वेदी, आलोक दुबे और मोहम्मद दाउद ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इस दौरान आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने का संकल्प लिया। चेयरमैन राजीव दुबे ने बताया कि मुख्यमंत्री से मिलने के लिए समय मांगा गया है। जल्द एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मिलकर बात करेगा। पूर्वी बाईपास पर क्रमिक अनशन के तीसरे दिन सुबह कुछ लोगों ने बताया कि एनएचएआई के रीजनल ऑफिसर अनशन स्थल पर पहुंचकर व्यापारियों से वार्ता करेंगे। इससे तमाम लोग पूर्वी बाईपास पर पहुंच गए। देर शाम तक किसी भी अधिकारी के न आने से नाराज होकर लौट गए।
विज्ञापन

नगर में लगवाए गए बैनर व पोस्टर
नए बाईपास सहित विभिन्न मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के समर्थन में नागरिकों ने बैनर और पोस्टर लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। व्यापारियों ने अपनी दुकानों के सामने छिबरामऊ का विकास, नया बाईपास सहित विभिन्न नारे लिखे बैनर लगाने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने भी दिया समर्थन
पूर्व विधायक अरविंद सिंह यादव ने अनशन स्थल पर पहुंचकर आंदोलनकारियों के हालचाल लिए। उन्होंने आंदोलन को पूर्ण समर्थन का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की मांग जायज है। सरकार को अधिगृहीत भूमि के बदले व्यापारियों व गृहस्वामियों को व्यावसायिक दर से दोगुना मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed