फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Action taken against two individuals, including a former SP treasurer, for animal cruelty.

Kannauj News: सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष समेत दो पर पशु क्रूरता के तहत कार्रवाई

Tue, 04 Aug 2026 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Action taken against two individuals, including a former SP treasurer, for animal cruelty.
कन्नौज। गोवंश पर पालतू कुत्ते छुड़वाकर उसे कटवाने और अवैध मैरिज लॉन में बंधक बनाने के मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष व उनके सहयोगी के खिलाफ मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला बालापीर निवासी अदील खान द्वारा एसपी से की गई शिकायत के अनुसार 23 जून की सुबह 6:35 बजे मोहल्ला बालापीर निवासी सपा के पूर्व कोषाध्यक्ष कैश खां और मोहल्ला जेरकिला निवासी मजदूर जमील खान ने सड़क पर घूम रही एक गोवंश को घेर लिया। आरोप है कि उन्होंने अपने तीन पालतू कुत्तों को गाय पर छोड़ दिया, जिससे कुत्तों ने काटकर उसे गंभीर रूप से लहूलुहान कर दिया। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। एसपी के आदेश पर सदर कोतवाली में आरोपी कैश खां और मजदूर जमील खान के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रक्षा सिंह को सौंपी गई है। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed