फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   action

खुले ट्रक में डस्ट लदा देख एआरटीओ ने किया जुर्माना

Wed, 04 Nov 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
action
तिर्वा। ओवरलोडिंग वाहनों पर नकेल कसने के लिए निकले एआरटीओ को मंगलवार को डस्ट से लदे दस ट्रक मिल गए। ट्रकों पर डस्ट उड़ने से रोकने के इंतजाम न देख उन्होंने सभी पर जुर्माना लगाया।
विज्ञापन

कस्बे में अहेर गांव के समीप अवैध ढंग से संचालित मौरंग मंडी में ओवरलोड ट्रक आने की सूचना पर सुबह छह बजे एआरटीओ संजय झा पहुंच गए। वह ट्रकों के कागजात चेक करने लगे। तभी डस्ट लदे ट्रक गुजरने लगे। ट्रकों पर लदी डस्ट उड़ती देख एआरटीओ ने सभी ट्रकों को रुकवाकर जुर्माना राशि वसूल की। एआरटीओ ने बताया कि बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए कोई भी ट्रक मौरंग व डस्ट को खोलकर नहीं चलेगा। डस्ट लादकर उसे ऐसा ढंकना होगा। एआरटीओ ने बताया कि प्रति ट्रक पांच सौ रुपये जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed