फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Accident on Agra Expressway in Kannauj, four lives lost in the blink of an eye, 24 injured undergoing treatmen

UP: दिल्ली घूमने की थी चाहत...पर मौत कर रही थी इंतजार, पलक झपकते ही चली गई चार जान, पढ़ें कन्नौज हादसे की कहानी

Wed, 24 Apr 2024 04:58 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 24 Apr 2024 04:58 AM IST
सार

Kannauj News: कन्नौज में आगरा एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे की तेज आवाज सुन ग्रामीण एक्सप्रेसवे की ओर दौड़ पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 घायलों का इलाज जारी है।

विज्ञापन
Accident on Agra Expressway in Kannauj, four lives lost in the blink of an eye, 24 injured undergoing treatmen
kannauj road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कन्नौज जिले में मंगल के दिन अमंगल हो गया। पलक झपकते ही स्लीपर बस के चालक सहित चार लोगों की जान चली गई। हादसे की आवाज सुनकर पिपरौली गांव के लोग एक्सप्रेसवे की ओर दौड़ पड़े और घायलों को बस से निकालना शुरू करते हुए यूपीडा कर्मियों और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया।

विज्ञापन

गोरखपुर से दिल्ली के लिए सफर कर रहे लोग मंगलवार की अलसुबह करीब 04.30 बजे बस में नींद की हालत में थे। कई यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। इस बीच एक्सप्रेसवे पर ठठिया के करीब हुए हादसे के दौरान अचानक से एक तेज आवाज हुई और बस में सवार यात्रियों में चीखपुकार मच गई। कोई कुछ समझ पाता, तब तक अपनी-अपनी सीट पर सो रहे यात्री इधर-उधर लुढ़कने लगे।

विज्ञापन

किसी को भी संभलने का मौका नहीं मिल रहा था। हादसे की आवाज सुनकर एक्सप्रेसवे के ग्राम पिपरौली के ग्रामीण बस की ओर दौड़ पड़े। अंधेरा होने के कारण लोगों को कुछ देर तक समझ नहीं आया। हादसे की जानकारी पर यूपीडा कर्मी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया और एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भेजा गया।

दो घंटे की मशक्कत के बाद हटे बस और ट्रक
अलसुबह हुए हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर आवागमन बंद हो गया। पहले पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा और उसके बाद क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हटाने के लिए क्रेन मंगवाई। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बस और ट्रक को हटाकर एक्सप्रेसवे पर आवागमन शुरू हो सका।

विज्ञापन

दिल्ली घूमने की चाहत लेकर बस चालक पिता के साथ निकला था बेटा
हादसे में बस चालक बाराबंकी के शरीफाबाद थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद गांव निवासी नीलकंठ और उसके आठ वर्षीय बेटे मनीष की मौत हो गई। मनीष पिता के साथ दिल्ली घूमने की चाहत लेकर घर से निकला था, लेकिन उसे क्या पता था कि रास्ते में उनका मौत इंतजार कर रही है। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया और सभी कन्नौज पहुंच गए। इनके अलावा गोरखपुर के हनुमंतनगर कॉलोनी नियर मैरी गोल्ड लॉन निवासी आदिति श्रीवास्तव (22) के परिजन भी पहुंच गए हैं। हादसे में दम तोड़ने वाले चौथे युवक की पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।

24 घायलों का मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
देवरिया के बरहज थाना क्षेत्र तिवारीपुर गांव निवासी रवि कुमार चौहान (36), रिधिया चौहान(12), सुभाष चंद्र चौहान (54), रणवीर चौहान (11), सिधकरिया गांव निवासी हिमांशु तिवारी (25), संतकबीर नगर के मेहरोली थाना क्षेत्र के अलीनागर गांव निवासी शंकरदीन यादव (45) घायल हो गए।

ये भी हुए घायल
इनके अलावा खालीलाबाद थाना क्षेत्र निवासी रामदयाल (31), थाना क्षेत्र के हाडापार गांव निवासी राजपाल चौधरी (32), पवन सैनी (31), गोरखपुर निवासी अमरनाथ (28), बेलाघाट थाना क्षेत्र निवासी डॉ. ब्रजेश पांडेय, सोहनावा गांव निवासी कुसुम पांडेय (52), गुलरिया थाना क्षेत्र निवासी विपुलराय (30), थाना खड़िनी निवासी दिलीप सिंह (55), शाहनगर थाना क्षेत्र निवासी विकास त्रिपाठी (29) घायल हुए।

कुछ घायल प्राथमिक उपचार लेकर अपने-अपने घर चले गए
फरीदाबाद निवासी सुमंत राय (43), बस्ती निवासी अंबकेश्वर कुमार पांडे (41), खुशीनगर क्षेत्र निवासी आनंद गुप्ता (24), हाथरस निवासी तान सिंह (22), मथुरा निवासी राजू (42), करन सिंह (18), भांवार थाना क्षेत्र के निवासी शाहिद (50), दिल्ली के खजुरी खास गली नंबर 15 में 331 निवासी गोविंद कुमार का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। कुछ घायल प्राथमिक उपचार लेकर अपने अपने घर चले गए है।

डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई थी बस
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरौली के निकट मंगलवार सुबह तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड में जा रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में पिता-पुत्र सहित चार लोगों की मौत हो गई। बस में सवार व ट्रक चालक सहित 35 लोग घायल हो गए। मृतकों में एक की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। उनमें से 11 को कानपुर रेफर कर दिया गया।

चार को डॉक्टरों ने क दिया मृत घोषित
गोरखपुर से दिल्ली जाते समय आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर ठठिया के पिपरौली गांव के पास स्लीपर बस हादसे का शिकार हो गई। बस डिवाइडर को तोड़कर दूसरी साइड में चल रहे ट्रक में सामने से टकरा गई। हादसे की सूचना पर पहुंचे यूपीडा कर्मियों व ठठिया थाना पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। करीब 34 घायलों को भर्ती इलाज किया गया।

पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप
इनमें 11 की हालत गंभीर होने पर कानपुर रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त बाराबंकी के शरीफाबाद के हुसैनाबाद निवासी नीलकंठ पुत्र श्यामाल और उनके पुत्र मनीष के अलावा गोरखपुर के हनुमंत नगर कॉलोनी निकट मैरी गोल्ड लॉन निवासी अदिती श्रीवास्तव पुत्री हेमंत श्रीवास्तव के रूप में की है, जबकि चौथे शव की शिनाख्त देर शाम तक नहीं हो सकी।

चालक को झपकी आने के कारण हादसा
हादसे की जानकारी पर डीएम शुभ्रांत शुक्ला, एसपी अमित कुमार आनंद, एएसपी डॉ. संसार सिंह, सीओ डॉ. प्रियंका बाजपेई पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी ने घटनास्थल पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली।  बस में सवार लोगों ने बताया कि हादसे के समय सभी लोग सो रहे थे। ऐसा लग रहा है कि बस चालक को भी झपकी आ गई। इसी से बस अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरी साइड में जा रहे ट्रक से टकरा गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed