{"_id":"63bc638ac9c6a019a12c01e9","slug":"accident-me-bus-me-saear-3-ki-maut-kannauj-news-knp7379669164","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ट्रक से टकराकर पलटी बस, मां-बेटी समेत परिवार के तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ट्रक से टकराकर पलटी बस, मां-बेटी समेत परिवार के तीन की मौत
विज्ञापन
तिर्वा (कन्नौज)। कोहरे में मौत बनकर खड़े ट्रक ने तीन लोगों की जान ले ली। कुल 17 लोग घायल हुए। इनमें से छह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
दिल्ली के आनंद विहार से आजमगढ़ जा रही स्लीपर बस रविवार रात 10: 30 बजे ठठिया थाना क्षेत्र के पिपरौली गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर खराब खड़े ट्रक से टकराते हुए खड्ड में पलट गई। हादसे में रायबरेली के कृष्ण नगर निवासी संजना बाजपेयी (25) पत्नी अभिषेक, देवानंदपुर (रायबरेली) निवासी मां अनीता तिवारी (50) और देवर संत बाजपेयी के 11 वर्षीय बेटे देवांश की मौत हो गई।
अनीता की बेटी सीवी, देवरानी दीपा पत्नी संत बाजपेयी और भतीजा शिवांग समेत चांदपुर जिला मऊ निवासी सलीम, चांदीनगर भगौत जिला बागपत निवासी प्रदीप और मनाली मध्यप्रदेश निवासी अभिषेक कुमार गंभीर रुप से घायल हो गए। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया गया।
ठठिया थाना प्रभारी कमल भाटी ने बताया कि बस में 30 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। 17 घायल हुए है। इनमें से छह को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
इनसेट-
आगे की सीटों पर बैठना पड़ा भारी
राय बरेली के कृष्णा नगर निवासी अभिषेक बाजपेयी दिल्ली की निजी कंपनी में काम करते हैं। सर्दियों में रायबरेली से पत्नी संजना, सास अनीता और भाई संत बाजपेयी के परिवार दिल्ली घूमने गए थे। दुर्घटनाग्रस्त बस रिलेक्स हॉलीडे ट्रांसपोर्ट कंपनी आनंद विहार बीएस चौधरी टूर एंड ट्रैवल्स अभिषेक के करीबी की थी। इससे परिवार के लोग आगे की सीटों पर बैठकर सफर कर रहे थे।
इनसेट
सवारियों ने रोका, पर चालक नहीं माना
कोहरे में यात्रियों ने चालक को आगे का सफर तय करने रोका था। इससे तिर्वा टोल प्लाजा के पास बस को रोक था, लेकिन 20 मिनट बाद फिर चल दिया। आगे चलकर भीषण हादसा हो गया। घायल सलीम ने बताया कि हादसे के दौरान बस में करीब 30 सवारियां मौजूद थी। सभी ने चालक को रोका था, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इससे बड़ा हादसा हो गया।
----